न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता बना हैवान, महज 39 दिन के बच्चे की तोड़ दी 71 हड्डियां

इंग्लैंड से हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने 39 दिन के मासूम बेटे को इतनी तेजी से झकझोरा कि उसकी 71 हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 9:38:29

पिता बना हैवान, महज 39 दिन के बच्चे की तोड़ दी 71 हड्डियां

इंग्लैंड से हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपने 39 दिन के मासूम बेटे को इतनी तेजी से झकझोरा कि उसकी 71 हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। घटना ब्रिटेन के साउथ ग्लूस्टरशायर (South Gloucestershire) के वार्मली (Warmley) की है। कोर्ट ने 31 साल के हैवान पिता जेम्स क्लार्क (James Clark) को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है और उसे कम से कम 15 साल जेल की सजा काटने का आदेश दिया है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, मामला तीन साल पुराना है और जनवरी 2018 में जेम्स क्लार्क ने अपने बेटे शॉन क्लार्क को बिस्तर पर सुलाने से पहले ऐसा झकझोरा कि उसके सीने की हड्डियों में 71 जगहों पर फ्रैक्चर हो गया और उसकी मौत हो गई।

जेम्स क्लार्क (James Clark) ने रात को अपने बेटे को अपनी बिस्तर पर सुला दिया और फिर खुद सोने चला गया। हादसे के बाद मासूम के सिर से खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां हेलेन जेरेमी का कहना है कि अगली सुबह अपने बेटे को मरा हुआ पाया था।

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

बच्चे की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें सामने आया कि बच्चे के सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद खून निकला था। पिता ने बच्चे पर कम से कम तीन बार हमला किया था, जिसके बाद उसके शरीर की 71 हड्डियां टूट गई।

मुकदमा चलाने वाले जेन ओसबोर्न क्यूसी ने कोर्ट को बताया, 'जेम्स क्लार्क ने अपने बेटे को तेजी झकझोरा, जिससे छाती की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया। उसने बच्चे को काफी तेजी से हिलाया था, जिससे उसके सिर से खून बह गया और यह घातक घटना थी।'

जेम्स को सजा सुनाते हुए जज ने कहा, 'हत्या का हर अपराध न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि दूसरों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और यह एक हैवानियत का मामला है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत