आप सभी ने WWE की फाइट तो देखी ही होगी कि किस तरह रेसलर एक-दूसरे पर दांव लगाते हैं। इन्हीं की तरह आपने इंसानों को भी लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी जानवरों को ऐसे लड़ते हुए देखा हैं वो भी चूहों को। आज इस कड़ी में हम आपके लिए एक हैरान करने वाला वीडियो लेकर आए हैं जिसमें दो चूहे इस तरह लड़ाई कर रहे हैं कि आपको WWE फाइट की याद आ जाएगी। चूहों के बीच हुई इस जोरदार लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर aviralpratap21 नाम के एक यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। चूहों की लड़ाई का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।














