न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क पर मिला डरावना टेडी बियर, इंसानी नाक-होंठ और त्वचा से बना देखकर पुलिस भी चौंकी

अमेरिका के कैलीफोर्निया में फुटपाथ पर इंसानी त्वचा जैसी खाल वाला टेडी बियर मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई, जानें पूरी घटना की डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 8:55:13

सड़क पर मिला डरावना टेडी बियर, इंसानी नाक-होंठ और त्वचा से बना देखकर पुलिस भी चौंकी

बचपन की यादों में बसे टेडी बियर अक्सर मासूमियत, प्यार और नर्मी का प्रतीक होते हैं। बच्चों और खासकर लड़कियों को पसंद आने वाले ये टेडीबियर आमतौर पर कपड़ों और ढेर सारी रुई से बने होते हैं। लेकिन सोचिए, अगर वही टेडीबियर आपको किसी सुनसान फुटपाथ पर ऐसा रूप धरे मिले कि आप उसे देखकर कांप उठें, तो कैसा लगेगा?

कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के कैलीफोर्निया में, जहां एक फुटपाथ पर इंसानी त्वचा जैसी खाल से बना हुआ टेडीबियर मिलने से हड़कंप मच गया। इस अजीबो-गरीब और डरावने नजारे की जानकारी मिलते ही इलाके में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई। ऐसी चीज किसी हॉरर फिल्म में तो दिखती है, लेकिन जब असल ज़िंदगी में हो, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए टेडीबियर को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय न्यूज पोर्टलों के मुताबिक, यह घटना किसी गहरी शरारत या किसी अजीब मानसिकता वाले व्यक्ति की करतूत की ओर इशारा करती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह टेडीबियर रविवार की दोपहर सैन बर्नार्डिनो काउंटी के बार मिला, जहां किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क पर इंसानी शरीर के कुछ हिस्से पड़े हुए हैं। इतनी खौफनाक सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि टेडीबियर की खाल वाकई में इंसानी त्वचा जैसी दिख रही थी। इसे देखकर कोई भी घबरा सकता था। यह एक असामान्य से दिखने वाले चमड़े से बना हुआ था, जिसमें इंसान जैसी नाक और होंठ सिले हुए थे। यहां तक कि आंखों की जगह भी खोखली थी, जैसे कोई डरावना मास्क हो। हर एक सिलाई इतनी सटीक थी मानो किसी ने बेहद सोच-समझकर इस टेडीबियर को भयानक रूप देने की कोशिश की हो।

KTLA की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उस दुकान के बाहर के इलाके को सील कर दिया, जहां यह टेडीबियर मिला था। चारों ओर खामोशी और सन्नाटा फैल गया, मानो किसी अनहोनी की आशंका हो।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, एक दुकान जिसका नाम "DarkSeedCreations" है, सामने आई और इस खौफनाक रचना की जिम्मेदारी ली। दुकान ने बताया कि यह एक हाथ से बनाया गया प्रॉप (डरावना सजावटी सामान) है, जो ऑनलाइन बिक्री के लिए बनाया गया था।

दुकान के मालिक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफाई देते हुए पोस्ट किया – "हाँ, मैंने न्यूज़ वीडियो में दिख रहा भालू बनाया है। हाँ, यह मेरी Etsy दुकान का स्क्रीनशॉट है, जिसका न्यूज़ आर्टिकल्स में इस्तेमाल हुआ है। हाँ, मैंने पिछले हफ़्ते विक्टरविले, कैलिफ़ोर्निया में एक ग्राहक को वह भालू भेजा था। हाँ, आप भी ऑर्डर कर सकते हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा – "नहीं, मुझे खरीदार के इरादों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही मैं देश के दूसरे छोर पर किसी शरारत में शामिल था।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया