न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 पैसे में टीशर्ट खरीदने वालों की लगी भीड़, पुलिस को बंद करवानी पड़ी दुकान

किसी प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए लगाई जाने वाली सेल मार्केटिंग का हिस्सा है। सेल में किसी प्रॉडक्ट के दाम हो घटाकर उसकी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। लेकिन मार्केटिंग की यह स्ट्रेटजी आपको पुलिस के चक्कर में फंसा दे तो...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 12:51:59

50 पैसे में टीशर्ट खरीदने वालों की लगी भीड़, पुलिस को बंद करवानी पड़ी दुकान

किसी प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए लगाई जाने वाली सेल मार्केटिंग का हिस्सा है। सेल में किसी प्रॉडक्ट के दाम हो घटाकर उसकी बिक्री को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। लेकिन मार्केटिंग की यह स्ट्रेटजी आपको पुलिस के चक्कर में फंसा दे तो... दरअसल, तमिलनाडु से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां, एक कपड़ा दुकान के मालिक को सेल के कारण हुई भीड़ के कारण दुकान बंद करनी पड़ी।

मिली जानकारी की अनुसार, तमिलनाडु के तिरुचि में एक दुकानदार ने अपनी दुकान के उद्घाटन में ऐसा ऑफर लगाया कि वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद दुकान के बाहर इतना हंगामा हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर दुकान बंद करवानी पड़ी। ये दुकान 21 अक्तूबर को खुली थी। दुकान की ओपनिंग के दिन दुकानदार ने ऑफर के तहत 50 पैसे में एक टीशर्ट बेचने का ऑफर लोगों को दिया। दुकान की ओपनिंग से पहले ही ऐड के जरिये इस ऑफर की जानकारी पहले ही लोगों को दे दी गई थी। ऐसे में जैसे ही दुकान खुली वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दुकान सुबह 9 बजे खुली, वहां अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। 50 पैसे में टीशर्ट खरीदने वाले लोगों के बिच मारा-मारी शुरू हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई की दुकान के बाहर सड़क तक लोगों की कतार लग गई। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने भीड़ को देखते हुए दुकान बंद करवा दी। कोरोना की आशंका देखते हुए पुलिस ने दुकान बंद करवा दी। काफी बात करने के बाद दोपहर एक बजे दुकान को दुबारा खोलने की परमिशन दी गई।

दुकानदार की पहचान हकीम मोहम्मद के रुप में हुई। हकीम ने अपनी दुकान के प्रमोशन के लिए ऑफर निकाला। इसके तहत करीब 1000 टीशर्ट बेचने के लिए रखे गए थे। इन्हें 50 पैसे में बेचने का डिसीजन लिया गया था। लेकिन इतनी भीड़ लग गई कि मात्र 100 ही टीशर्ट बेचे जा सके। लोग वहां 50 पैसे का सिक्का लेकर आए थे। लेकिन दुकान के कुछ घंटे बंद होने के बाद खुलने तक ऑफर खत्म हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल