Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक फ्लैट की कीमत में मिल सकता हैं आपको 44 मकानों वाला ये गांव! आखिर इतना सस्ता क्यों?

अगर आप विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक हैं, तो आपको दिल्ली-NCR के फ्लैट की कीमत में 44 मकानों वाला एक गांव मिल सकता हैं। इस गांव का नाम है Salto de Castro, जो स्पेन और पुर्तगाल की सीमा पर स्थित है। 44 मकानों वाला यह गांव आपका केवल 2 करोड़ रुपये में हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 9:25:46

एक फ्लैट की कीमत में मिल सकता हैं आपको 44 मकानों वाला ये गांव! आखिर इतना सस्ता क्यों?

हर किसी का सपना होता हैं कि उसका खुद का एक घर हो, जो कि आज के समय में कोई आसान बात नहीं हैं। बड़े शहरों में आपको एक फ्लैट की कीमत ही कई करोड़ों रूपये लगती हैं जो कि किसी आम आदमी के लिए खरीद पाना मुमकिन नहीं हैं। लेकिन अब जरा सोचिए कि जिस कीमत में आप कोई फ्लैट खरीद रहे हैं, अगर उसी कीमत में आपको पूरा गांव मिल जाए तो। आप सोच रहे होंगे कि हम ये क्या बेतुकी बातें कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि अगर आप विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक हैं, तो आपको दिल्ली-NCR के फ्लैट की कीमत में 44 मकानों वाला एक गांव मिल सकता हैं। इस गांव का नाम है Salto de Castro, जो स्पेन और पुर्तगाल की सीमा पर स्थित है। 44 मकानों वाला यह गांव आपका केवल 2 करोड़ रुपये में हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सालों से वीरान पड़े इस गांव की कीमत 2.27 लाख यूरो रखी गई है।
यह गांव स्पेन की राजधानी मैड्रिड से लगभग तीन घंटे की दूरी पर है। 1950 के दशक में गांव के पास एक जलाशय का निर्माण कराया जा रहा था। तब बिजली उत्पादन कंपनी Iberduero ने अपने श्रमिकों के रहने के लिए कई आवास बनाए थे। लेकिन प्रजेक्ट के पूरा होने के बाद सारे लोग अपने-अपने शहर लौट गए। 1990 तक पूरा गांव खाली हो गया। इसके बाद से यह जगह वीरान पड़ी है। इस गांव में कुल 44 मकान हैं। इसके अलावा एक होटल, स्कूल, चर्च, स्विमिंग पूल समेत कई सुविधाएं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 के दशक में एक परिवार ने इसे टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर डेवलप करने के इरादे से खरीदा था। लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। अब यह परिवार गांव को बेचना चाहता है। नवंबर के पहले हफ्ते में जारी हुए विज्ञापन पर लोगों की भारी प्रतिक्रिया देखने को मिली है, जिससे पता चलता है कि लोग इस गांव को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। साल 2000 में Salto de Castro को खरीदने वाली कंपनी रॉयल इन्वेस्ट के मालिक रॉनी रोड्रगेज कहते हैं, ‘मैं इस गांव को टूरिस्ट स्पॉट बनाना चाहता था। यहां होटल बनाना चाहता था। लेकिन यूरोजोन संकट के बीच 2008 में आर्थिक मंदी की वजह से अपने प्रोजेक्ट को रोकने के लिए मजबूर हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं शहरी निवासी हूं। गांव के रखरखाव में दिक्कत हो रही है, इसलिए बेच रहा हूं।’ इस गांव को Idealista नाम की वेबसाइट पर सूचीबद्ध किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology