न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां निकाला गया सरकारी कर्मचारियों के लिए जबरदस्ती मुस्कुराते रहने का आदेश!

फिलीपींस में एक मेयर ने स्माइल पॉलिसी निकालते हुए सरकारी कर्मचारियों को जबरदस्ती मु्स्कुराते रहने का आदेश दिया हैं। अगर कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी सैलेरी में कटौती की जाएगी। सुनने में ये नियम ज़रा अजीब ज़रूर है लेकिन इस वक्त ये दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 8:35:30

यहां निकाला गया सरकारी कर्मचारियों के लिए जबरदस्ती मुस्कुराते रहने का आदेश!

मुस्कुराना अच्छी बात हैं जो कि आपकी सेहत, मन को स्वस्थ रखने के साथ ही वतावरण को खुशनुमा बनाए रखता हैं। यह मुस्कान तभी अच्छी लगती हैं जब कोई मन से मुस्कुराए। लेकिन जब कोई आपको जबरदस्ती मुस्कुराने के लिए कहे तो यह किसी सजा से कम नहीं हैं। इसका एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा हैं फिलीपींस में जहां एक मेयर ने स्माइल पॉलिसी निकालते हुए सरकारी कर्मचारियों को जबरदस्ती मु्स्कुराते रहने का आदेश दिया हैं। अगर कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी सैलेरी में कटौती की जाएगी। सुनने में ये नियम ज़रा अजीब ज़रूर है लेकिन इस वक्त ये दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। इस तरह के नियम के ज़रिये मेयर चाहते हैं कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और जब वे अपने काम के लिए आएं तो उन्हें खुशहाल माहौल मिल सके।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक मेयर एरिस्टोटल अगूरी स्थानीय सरकार के स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। उन्होंने इस महीने लूजॉन द्वीप के क्यूजॉन प्रांत के मूलाने टाउन में कार्यभार संभाला है और इसके बाद ही वे “स्माइल पॉलिसी” लेकर आए हैं। इस पॉलिसी को सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनाने का आदेश दिया गया है। उन्होंने इसके पीछे का मकसद बताते हुए कहा है- ” लोगों को सेवाएं देते हुए शांतिपूर्ण और सहज माहौल होना चाहिए।” ऐसा नहीं है कि ये आदेश उन्होंने यूं ही दिया है, उन्हें स्थानीय स्तर पर अच्छा व्यवहार न होने की शिकायतें मिली थीं।

फिलहाल मेयर बन चुके एरिस्टोटल अगूरी इससे पहले एक ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट भी रह चुके हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के रवैये में बदलाव आना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुतेर्ते के प्रशासन में पूर्व न्याय सचिव रह चुके एक अधिकारी के बेटे अगुरे को ब्यूरोक्रेसी के बारे में काफी कुछ पता है और वे ऐसी नगरपालिका बनाना चाहते हैं, जहां आसानी से काम हो सके। स्माइल पॉलिसी के तहत उन्होंने कर्मचारियों को साफ कहा है कि अगर वे इस आदेश को मानने में आनाकानी करेंगे तो उनकी 6 महीने की सैलरी काट ली जाएगी या फिर वे काम से निलंबित भी किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल