सावन के इस महीने में हर तरफ भोलेनाथ के जयकारे लग रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी आपको आमतौर पर शिव तांडव सुनने को मिल जाएगा। जब भी कभी शिव तांडव सुनते हैं तो शरीर में एक अनोखी ऊर्जा देखने को मिलती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसमें तबले और शिव तांडव का अनोखा तांडव देखने को मिलता हैं। इस वीडियो में 14 लोग एक साथ तबला बजाकर शिव तांडव पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यह वीडियो गुजरात का है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मजा आ गया, ऐसा पहली बार देखा और सुना है'।














