आजकल चोरियां बढ़ती जा रही हैं जिसमें देखा जाता हैं कि छिना-झपटी की वारदातें दिनदहाड़े हो रही हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां चोर लड़की लका पर्स चोरी करने आए थे लेकिन लड़की की चालाकी चोरों को भारी पड़ गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो में लुटेरे एक लड़की का पर्स छीनना चाहते थे, लेकिन लड़की बहुत शातिर रहती है और वह दिमाग लगाकर लुटेरों की स्कूटी लेकर फुर्र हो जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और वीडियो में लड़की की चालाकी देख लोग हैरानी जता रहे हैं।














