Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां होता है धरती और आसमान का मिलन, नज़ारा ऐसा कि यकीन करना हो जाए मुश्किल

सालार दे उयूनी, बोलीविया में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान, एक अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार है। बारिश के मौसम में यह विशाल आईने जैसा दिखता है, जहां धरती और आकाश एक हो जाते हैं। जानिए इसकी रहस्यमयी खूबसूरती, फ्लेमिंगो पक्षियों का बसेरा, कैक्टस आइलैंड और इसके बनने की कहानी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 3:05:45

यहां होता है धरती और आसमान का मिलन, नज़ारा ऐसा कि यकीन करना हो जाए मुश्किल

दुनिया में कई अजीब और अनोखी जगहें हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान कहा जाता है। इस जगह का नाम है "सालार दे उयूनी" (Salar de Uyuni), जो बोलीविया में स्थित है। यह जगह इतनी अनोखी और रहस्यमयी है कि इसे देखकर लगता है जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हों। यह दक्षिण-पश्चिम बोलीविया में एंडीज पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है और लगभग 10,582 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यह समुद्र तल से करीब 3,656 मीटर की ऊंचाई पर बसी है और दुनिया का सबसे बड़ा सॉल्ट फ्लैट है, जो प्राकृतिक रूप से बना हुआ है।

आइए अब जानते हैं इस सॉल्ट फ्लैट की कुछ खासियतें:

आईने जैसा नजारा: बारिश के मौसम में जब पानी इस नमक के मैदान पर जमा हो जाता है, तो यह एक विशाल दर्पण में बदल जाता है। इसमें आकाश और ज़मीन का प्रतिबिंब इतना साफ दिखता है कि भ्रम हो जाता है कि क्या असली है और क्या परछाई। यही कारण है कि यह जगह फोटोग्राफर्स और ट्रैवलर्स के लिए जन्नत बन गई है।

नमक की मोटी परत: यहां नमक की परतें 10 मीटर तक मोटी हैं और इसमें करीब 10 अरब टन से ज्यादा नमक मौजूद है। इतनी सघनता के कारण इस पर गाड़ियां और ट्रक भी आसानी से चल सकते हैं।

कैक्टस आइलैंड: इस अनोखे नमक के समंदर के बीचोबीच एक छोटा टापू है, जिसे "इस्ला इंकाहुआसी" कहा जाता है। यहां उगने वाले विशाल कैक्टस 12 मीटर तक लंबे होते हैं। नमक के सफेद मैदान के बीच हरे कैक्टस का नज़ारा किसी पेंटिंग की तरह प्रतीत होता है।

फ्लेमिंगो का घर: इतनी अधिक लवणता के बावजूद यहां पर गुलाबी फ्लेमिंगो पक्षियों की बड़ी आबादी रहती है, जो यहां के छोटे पानी के स्रोतों में भोजन ढूंढते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology