वर्तमान समय में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही हैं जिसकी वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें कई सड़क हादसे कैद हो जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला वीडियो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसका नजार देख आपकी रूह कांप उठेगी। यह हादसा बेहद भयानक था। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘हर जिन्दगी अनमोल है। हम किसी एक्सीडेंट में बच सकते हैं, लेकिन हमारे कारण किसी और की जान जाए, इस पछतावे से जीवनभर नहीं बच पाएंगे। इसलिए Road safety के प्रति हमेशा गंभीर रहें’।
हर ज़िन्दगी अनमोल है.
हम किसी एक्सीडेंट में बच सकते हैं, लेकिन हमारे कारण किसी और की जान जाये, इस पछतावे से जीवनभर नहीं बच पायेंगे.
इसलिएइस वीडियो में आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि हाईवे पर गिनी-चुनी गाड़ियां ही चल रही हैं, तभी सामने से दो गाड़ियां चलती हुई आती हैं और उसमें से एक का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो सड़क के दूसरी साइड चल रही एक कार से टकरा जाता है। आप देख सकते हैं इस गंभीर हादसे में उस कार के ड्राइवर की जान तो बच जाती है, लेकिन जिस कार से वह टकराया होता है, शायद उसका ड्राइवर जिंदा न बच पाया है, क्योंकि हादसा इतना भयानक था कि उस कार के परखच्चे उड़ गए थे। आप देख सकते है वीडियो में कार दो टुकड़ों में बंट गई थी और उसके आगे वाले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से यह कहा जाता है कि गाड़ी को हमेशा उतनी ही स्पीड में चलाना चाहिए, जितनी कि आप संभाल सकें, वरना कई लोगों को मौत के मुंह में जाना पड़ता है।














