न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटरनेट सेंशेसन बना प्रदीप मेहरा, Anand Mahindra ने बताया आत्मनिर्भर

कापड़ी ने वीडियो पोस्ट कर उसके साथ में लिखा कि उन्होंने युवक को लिफ्ट देने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि लिफ्ट लेने से इनकार करने की युवक की वजह जानकर हर किसी को उससे प्यार हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 3:45:39

इंटरनेट सेंशेसन बना प्रदीप मेहरा, Anand Mahindra ने बताया आत्मनिर्भर

नोएडा की सड़कों पर रात में दौड़ लगाने वाले प्रदीप मेहरा की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Businessman Anand Mahindra) भी प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने युवक को आत्मनिर्भर करार दिया। दरअसल, रविवार को ट्विटर पर फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक युवक को रात में नोएडा की सड़कों पर दौड़ लगाते देखा जा सकता है। कापड़ी ने वीडियो पोस्ट कर उसके साथ में लिखा कि उन्होंने युवक को लिफ्ट देने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि लिफ्ट लेने से इनकार करने की युवक की वजह जानकर हर किसी को उससे प्यार हो जाएगा।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पोस्ट किया और आनंद महिंद्रा को टैग कर उनसे पूछा कि क्या किसी तरह से युवक की मदद की जा सकती है। महिंद्रा ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह वाकई में प्रेरक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरा मंडे मोटिवेशन क्या है? ये फैक्ट कि वह कितना इंडीपेंडेंट है और राइड के ऑफर को मना कर रहा है। उसे किसी की मदद नहीं चाहिए। वह आत्मनिर्भर है!'

रोज रात 10 किलोमीटर दौड़ घर जाता है प्रदीप

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा। फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह Noida Sector-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है। वीडियो अपलोड होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं। खेल जगत से हरभजन सिंह, केविन पीटरसन जैसे दिग्गज भी प्रदीप के कायल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल