न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शव को बीच में रखकर परिवार रहा मुस्कुराता, फोटो को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस

इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है कि आखिर ये कैसा परिवार है, जो किसी की मौत पर इतनी खुशी मना रहा है। केरल के मंत्री वी सिनवनकुट्टूी भी इसमें शामिल हुआ। शिक्षा मंत्री के पोस्ट पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 6:36:56

शव को बीच में रखकर परिवार रहा मुस्कुराता, फोटो को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तस्वीरें वायरल होती हैं। इनमें से कुछ फोटो पर लोगों की विभिन्न सोच भी आड़े आ जाती हैं जो बहस का कारण बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक परिवार की तस्वीर पर जो शव को बीच में रखकर मुस्कुराते हुए तस्वीर खींचाता रहा। अब इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है कि आखिर ये कैसा परिवार है, जो किसी की मौत पर इतनी खुशी मना रहा है। केरल के मंत्री वी सिनवनकुट्टूी भी इसमें शामिल हुआ। शिक्षा मंत्री के पोस्ट पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देने पर परिवार की आलोचना की है, तो कइयों ने सपोर्ट में लिखा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

मामला पठानथिट्टा जिले के मालापल्ली गांव का है, जहां पिछले हफ्ते 95 वर्षीय मरियम्मा का अंतिम संस्कार किया गया। 17 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। वायरल तस्वीर में परिवार के कम से कम 40 मेंबर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। मरियम्मा पिछले एक साल से बिस्तर पर थी, जिनकी हालत बीते कुछ हफ्तों में काफी बिगड़ गई थी। उनके नौ बच्चे और 19 पोते-पोतियां हैं, जो दुनिया भर में फैले हुए हैं। अंतिम संस्कार के वक्त ज्यादातर सदस्य घर पर ही थे।

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने भी फैमिली का सपोर्ट किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मृत्यु दर्दनाक है। लेकिन यह भी एक विदाई है। उन लोगों को मुस्कुराते हुए विदाई देने से ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है, जो हमेशा खुशी से रहते हैं?’ इसके साथ ही कहा, ‘इस तस्वीर को नकारात्मक टिप्पणियों की जरूरत नहीं है।’

आलोचनाओं पर मृतक के बेटे व चर्च के पादरी डॉ. जॉर्ज ओमेन का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को ऐसे नकारात्मक बातों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘मरियम्मा आखिरी सांस तक खुशी से रहीं। वे अपने सभी बच्चों और पोते-पोतियों से खूब प्यार करती थीं। उन पलों को संजोने के लिए ही परिवार ने ये तस्वीर क्लिक करवाई थी।’ डॉ. जॉर्ज ओमेन ने यह भी कहा है, ‘जिन्हें ये तस्वीर पसंद नहीं आई, शायद उन्होंने मृत्यु के बाद केवल आंसू और विलाप ही देखे होंगे। हमने विलाप करने के बजाए मरियम्मा को खुशी-खुशी विदा करने का फैसला लिया।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल