Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑटो का चालान भरने के लिए शख्स ने बेच डाला मां का मंगलसूत्र!

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक युवक चलान से इस कदर डर गया कि उससे बचने के लिए उसने अपनी मां का मंगलसूत्र तक दांव पर लगा दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 10:36:57

ऑटो का चालान भरने के लिए शख्स ने बेच डाला मां का मंगलसूत्र!

कोई भी वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा तो होता ही हैं लेकिन इसी के साथ ही चालान का डर भी रहता हैं। कई लोग तो वाहन चलाते समय नियमों का पालन सिर्फ चालान से बचने के लिए करते हैं। आजकल तो कई मामलों में वाहन की कीमत से ज्यादा उनके चालान बन जाते हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक युवक चलान से इस कदर डर गया कि उससे बचने के लिए उसने अपनी मां का मंगलसूत्र तक दांव पर लगा दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश का है।
जी हाँ, यहां एक शख्स के ऑटो का किसी ने 24,500 रुपये का चालान काट दिया। बताया जा रहा है एक आंख से दिव्यांग राजकुमार की 6 बेटियां हैं और एक बेटा है, वह किसी तरह ऑटो से अपने परिवार को खर्चा चला रहे थे। हालाँकि चालान भरने के लिए राजकुमार के बेटे विजय कुमार को मजबूरन अपनी मां का मंगलसूत्र बेचना पड़ा। मिली जानकारी के तहत जब वह चालान को जमा कराने एआरटीओ कार्यालय पहुंचा तो एआरटीओ आरसी भारती ने पैसों के बारे में जानना चाहा। इस पर विजय ने बताया कि मां ने मंगलसूत्र बेचकर 13 हजार रुपये दिए हैं।
वहीँ इस दौरान एआरटीओ के सामने अपनी कहानी सुनाने के दौरान वह फूट- फूट कर रोने लगा और उसने बताया कि- पिता राजकुमार ऑटो चलाते हैं और उन्हें एक आंख से दिखता भी कम है। वह इस उम्मीद से यहाँ आया है कि शायद कुछ रकम माफ हो जाए। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि परिवार में छह बहने हैं, एक बहन की शादी हुई है। विजय की यह पूरी कहनी सुनने के बाद एआरटीओ ने चालान की पूरी रकम खुद जमा करने के साथ ही टेंपो का इंश्योरेंश कराया। केवल यही नहीं बल्कि इसके बाद कुछ नकद राशि देकर भविष्य में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology