पाकिस्तान के खायबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट के विद्यार्थी सियाल खान एक रबाब वादक है। आपको बता दें कि रबाब, संतूर की तरह का एक वाद्य यंत्र है। इसी का इस्तेमाल कर के सियाल ने भारत के राष्ट्रगान की धुन को बजाया है। इस कारण से भारतीय लोग भी उनके इस वीडियो की खूब सराहना कर रहे हैं। सियाल खान पाकिस्तान के किसी पहाड़ी इलाके में बैठे नजर आ रहे हैं। पीछे का दृश्य होश उड़ा देने वाला है। सियाल के हाथों में रबाब है और वो उसकी स्ट्रिंग्स पर अपनी उंगलियों का जादू बिखेरकर जन गण मन की धुन बजाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- बॉर्डर के उस पार मेरे दर्शकों के लिए ये एक भेंट। एक शख्स ने सियाल को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान के नेताओं को ये बात समझ आए कि वहां के लोग भी भारत के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहते हैं। सियाल ने आज इसी वीडियो पर कमेंट कर भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- “मैंने भारत के राष्ट्रगान को बजाने की कोशिश की जिससे दोनों मुल्कों में दोस्ती और अमन स्थापित है।”Here’s a gift for my viewers across the border. 🇵🇰🇮🇳 pic.twitter.com/apEcPN9EnN
— Siyal Khan (@siyaltunes) August 14, 2022
















