पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, वीडियो वायरल
पाकिस्तान के कराची में कोंकणी मराठी समुदाय ने गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया, वीडियो वायरल, “गणपति बप्पा मोरया” की गूंज से शहर गूंज उठा, भारतीय यूजर्स ने भी भेजी शुभकामनाएँ।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sat, 30 Aug 2025 8:55:40
जहाँ भारत में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी यह पर्व समान उत्साह के साथ मनाया गया। पाकिस्तान के कराची में बसे कोंकणी मराठी समुदाय के हिंदुओं ने बप्पा के आगमन को भव्य रूप से मनाया। पूरे शहर में “गणपति बप्पा मोरया” और “जयदेव-जयदेव” के जयकारों की गूँज सुनाई दी। इस उत्सव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हें देखकर भारतीय यूजर्स ने भी खुशी जाहिर की और पाकिस्तानी हिंदुओं को ढेरों शुभकामनाएँ दीं।
वायरल वीडियोज में कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गणेश मठ और स्वामीनारायण मंदिर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाई गई। वीडियो में पारंपरिक झांकियों और भव्य सजावट का दृश्य भी देखने को मिला, जो उत्सव की भव्यता को उजागर करता है।