इस वक्त एक ऐसा दूध का पैकेट इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिस पर उसके फाउंडर की डिग्री का स्टैंप लगाया गया है। इस दूध के पैकेट पर दूसरे ब्रांड्स की तरह की दूध का न्यूट्रिशन वैल्यू, उसकी पैकेजिंग की जगह कंपनी का एड्रेस और वेबसाइट- सब कुछ छापा गया है। इसके साथ ही बोल्ड कलर्स में ये भी बताया गया है कि दूध की ये कंपनी किसी किसान या फार्म मालिक की नहीं बल्कि खुद IIM से पढ़े हुए एक शख्स की है। ऐसे में इंटरनेट पर बहस ये छिड़ गई है कि आखिर दूध की क्वालिटी का ओनर की डिग्री से क्या लेना-देना हो सकता है? खुद पोस्ट करने वाले नमनबीर ने बात साफ की है कि उन्हें दूध की कंपनी या उसके प्रोडक्ट से कोई नफरत नहीं है, लेकिन प्रोडक्ट पर विश्वास क्वालिटी से बनता है, कॉलेज टैग से नहीं। दूध अच्छा होगा तो लोग खरीदेंगे और अगर नहीं अच्छा होगा तो नहीं लेंगे। अब कोई दूधवाले की डिग्री देखकर तो दूध नहीं खरीदता।What's the point of writing your college name on a MILK PACKET!???! 🙃 pic.twitter.com/TgE2uicXQg
— Namanbir Singh🎄 (@realNamanbir) March 13, 2022
















