न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चे को पैसे की अहमियत सिखाने के लिए मां लेती है उससे रूम का किराया, जानें कैसे कमाता है वो

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चे को पैसे की अहमियत सिखाने के लिए उससे रूम का किराया लेती हैं। पैसे कमाने के लिए बच्चे को क्या करना पड़ता हैं आइये जानते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 6:47:26

बच्चे को पैसे की अहमियत सिखाने के लिए मां लेती है उससे रूम का किराया, जानें कैसे कमाता है वो

आज के समय में पैसों की अहमियत होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि महामारी के इस समय में कब कौनसी आर्थिक परेशानी आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चे पैसों की अहमियत नहीं करते हैं क्योंकि उनके पेरेंट्स उन्हें अच्छे से इसके बारे में नहीं बताते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चे को पैसे की अहमियत सिखाने के लिए उससे रूम का किराया लेती हैं। पैसे कमाने के लिए बच्चे को क्या करना पड़ता हैं आइये जानते हैं।

@craftedandcrazy नाम की यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे को रोज घर के काम करने होते हैं। इसके लिए उन्होंने टास्क की एक लिस्ट तैयार की है। अगर बच्चा लिस्ट में मौजूद सभी कार्यो को पूरा करता है, तो उसे एक दिन के मेहनताने के रूप में 1 डॉलर (74 रुपये) मिलता है। फिर मंथ एंड यानी महीने के अंत में बच्चे को अपने बिल चुकाने होते हैं। जी हां, उसे अपना किराया देना होता है, जिसमें कमरे की बिजली का खर्च और आईपैड पर खर्च डेटा का बिल भी शामिल होता है। किराया और बिल भरने के बाद बची रकम को बच्चा अपने शौक पर खर्च कर सकता है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली इस महिला का कहना है कि वो पैरेंटिंग के इस तरीके से बच्चे को पैसे की अहमियत और जिम्मेदारी समझा रही है। महिला ने यह खुलासा भी किया कि उनका बेटा बिल के रूप में जो पैसा देता है, वो उसे खर्च नहीं करती बल्कि बच्चे के लिए ही एक सेविंग अकाउंट में जमा करवा देती हैं। वह अपने इस प्रयोग से खुश हैं, क्योंकि उनका बेटा पैसों की वैल्यू करना सीख रहा है। हालांकि महिला के पैरेंटिंग के इस तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में बहस छिड़ गई। कुछ ने इसे पैरेंटिंग का बेहतरीन तरीका बताया, तो कुछ लोगों ने ये भी कहा कि बच्चे को बचपन इंजॉय करने देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती