एक अक्षर से बना छोटा शब्द हैं 'मां' लेकिन इसके त्याग दुनिया में सबसे बड़े हैं जो अपने बच्चों के लिए बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं। अब वह मां कोई इंसान हो या अन्य जीव उससे फर्क नहीं पड़ता हैं। इसका एक हैरान कारने वाला वीडियो सामने आया हैं जिसमें एक चिड़िया अपने अंडो को बचाने के लिए कोबरा से भीड़ जाती हैं और ममता की जीत होती हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature27_12 अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।














