न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके होश उड़ा देगी इस कंपनी के कचरे की थैली, इसके दाम में ले सकते हैं नई बाइक!

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी कचरे की थैली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत में आप एक नई बाइक लेकर आ सकते हैं। भले ही यह बात आपको अजीबोगरीब लगे, पर एक लग्जरी फैशन हाउस ने ऐसा ही एक कचरे वाला बैग लॉन्च किया है, जिसकी कीमत लाखों में है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 3:02:12

आपके होश उड़ा देगी इस कंपनी के कचरे की थैली, इसके दाम में ले सकते हैं नई बाइक!

हर किसी के घर में कूड़ा-कचरा तो इकठ्ठा होता ही हैं और इसके लिए घरों में डस्टबिन के अन्दर कचरे की थैली रखी जाती हैं। जब भी आप कभी कचरे की थैली खरीदते हैं तो सोचते होंगे कि इसमें ज्यादा पैसे क्यों खर्च किए जाए क्योंकि इसे तो फेंकना ही हैं। आमतौर पर 50 या 100 रुपये में कचरे की थैली का पूरा पैकेट आ जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी कचरे की थैली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत में आप एक नई बाइक लेकर आ सकते हैं। भले ही यह बात आपको अजीबोगरीब लगे, पर एक लग्जरी फैशन हाउस ने ऐसा ही एक कचरे वाला बैग लॉन्च किया है, जिसकी कीमत लाखों में है। वैसे यह ट्रैश बैग भले ही कुछ अलग और यूनिक हो, लेकिन लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा। तस्वीरें शेयर कर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसे ‘दुनिया का सबसे महंगा कचरा बैग’ कहा जा रहा है, जिसकी कीमत 1,790 डॉलर यानी करीब 1 लाख 42 हजार रुपये है। यह जानकर आपके होश तो उड़ ही गए होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नामी-गिरामी फैशन हाउस Balenciaga ने इस ‘कचरा बैग’ को लॉन्च किया है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। Balenciaga के फॉल 2022 रेडी-टू-वियर कलेक्शन में यह बैग देखने को मिला था, जहां मॉडल्स ने इस कचरे वाले बैग को हाथ में लेकर रैंप पर वॉक किया था। अब तो ये बैग्स दुकानों में भी उपलब्ध हो गए हैं।

इस चमकदार ‘ट्रैश बैग’ को नीला, पीला, काला और सफेद, चार रंगों में बाजार में उतारा गया है। इस बैग का मुंह बांधने के लिए एक फीता भी लगाया गया है। कीमत के अलावा इस बैग की एक और सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह बैग बछड़े के चमड़े से बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल