‘मैडम, बिरयानी को तो बख्श दो!’ माचा बिरयानी बनाकर सोशल मीडिया पर छाईं शेफ हीना, वीडियो वायरल
मुंबई की शेफ हीना कौसर राड ने माचा बिरयानी बनाकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। चमकीले हरे चावल और जापानी ग्रीन टी से बनी इस डिश को देखकर नेटिज़न्स हैरान रह गए। वीडियो पर लोग कहने लगे – ‘कम से कम बिरयानी को तो बख्श दो मैडम!’
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 02 Jul 2025 6:25:31
मुंबई की मशहूर शेफ हीना कौसर राड (Heena Kausar Raad) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त चर्चा में है। वजह भी कुछ ऐसी है कि जिसने देखा, वो या तो चौंक गया या फिर हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। दरअसल, इस बार शेफ हीना ने जो बिरयानी बनाई है, वो किसी आम बिरयानी से बिल्कुल अलग है — जी हां, उन्होंने बनाई है ‘माचा बिरयानी’ (Matcha Biryani), और इस रेसिपी ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक बड़े बर्तन के सामने खड़ी हैं, जो किसी एलियन रंग जैसे चमकीले हरे चावल से भरा हुआ है। पहली ही नजर में इसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। शेफ हीना वीडियो में बताती हैं कि यह चटख हरा रंग मशहूर जापानी ग्रीन टी 'माचा' से आया है। लेकिन बिरयानी जैसे दिल के करीब खाने को इस रंग में देखकर नेटिजन्स काफी असहज हो गए और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।