न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किस्मत का अनोखा खेल! कर्ज चुकाने के लिए शख्स बेच रहा था घर, लगी 1 करोड़ की लौटरी

एक अनोखा नजारा सामने आया हैं केरल से जहां एक शख्स कर्ज चुकाने के लिए अपना घर बेचने को मजबूर हो गया, लेकिन इससे कुछ घंटों पहले ही उसकी 1 करोड़ की लौटरी लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 11:48:00

किस्मत का अनोखा खेल! कर्ज चुकाने के लिए शख्स बेच रहा था घर, लगी 1 करोड़ की लौटरी

किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी जो दर्शाती हैं कि किस्मत कब अपना रंग दिखा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। इसका एक अनोखा नजारा सामने आया हैं केरल से जहां एक शख्स कर्ज चुकाने के लिए अपना घर बेचने को मजबूर हो गया, लेकिन इससे कुछ घंटों पहले ही उसकी 1 करोड़ की लौटरी लग गई। पेंटर मोहम्मद बावा कोझिकोड के रहने वाले हैं जिनकी किस्मत चमकी हैं। पेंटर बावा बताते हैं कि वे पिछले चार महीने से इस उम्मीद में लौटरी खेल रहे थे कि कभी न कभी तो उनकी किस्मत जरूर चमकेगी। लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि जिस दिन उनका घर बिकने वाला है उसी दिन किस्मत पलटने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटर मोहम्मद बावाकोझिकोडके रहने वाले हैं। किस्मत खुलने से पहले तक उनके सिर पर भारी कर्ज था। नतीजा ये हुआ कि उन्हें अपना घर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन फिर उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि वह अब एक और शानदार घर खरीद सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्ज उतारने के लिए पेंटर बावा ने दो हजार वर्ग फुट में बने मकान को बेचने का फैसला कर लिया। डील भी पक्की हो चुकी थी। पार्टी रविवार शाम को टोकन मनी भी देने वाली थी। बता दें कि पेंटर बावा को 45 लाख रुपयों की जरूरत थी। जिसके कारण उन्होंने घर की कीमत भी इतनी ही रखी थी।

लेकिन कहते हैं न कि मजबूरी में हर इंसान एक-दूसरे का फायदा उठाता है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। पेंटर बावा के मकान का सौदा 40 लाख में तय हुआ। चूंकि रकम अच्छी-खासी थी और इससे लगभग कर्ज उतर सकता था, इसलिए पेंटर बावा इसके लिए तैयार हो गए। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घरवाले मकान बिकने के लिए खरीदारों की राह तक रहे थे, उसी समय पेंटर बावा ने केरल सरकार की 50-50 लॉटरी के चार टिकट खरीद लिए। पेंटर ने जो लॉटरी टिकट खरीदी थी उसमें उसे जैकपॉट लग गया। फिर क्या था। जो शख्स कुछ समय पहले भारी कर्ज में डूबा हुआ था, वो एक झटके में करोड़पति बन गया। अब इसमें से टैक्स कटने के बाद पेंटर बावा को 63 लाख रुपये मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल