न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गए माता-पिता, पुलिस को सड़क पर रेंगता मिला 9 महीने का बच्चा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे सो रहे माता-पिता का 9 महीने का बच्चा रेंगते हुए सड़क पर पहुंच गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 8:44:54

सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गए माता-पिता, पुलिस को  सड़क पर रेंगता मिला 9 महीने का बच्चा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे सो रहे माता-पिता का 9 महीने का बच्चा रेंगते हुए सड़क पर पहुंच गया। गनीमत रही कि समय पर पुलिस की नजर बच्चे पर पड़ गई और उसकी जान बचा ली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना गुना जिले के नेशनल हाइवे पर हुई, जहां ठंड से परेशान एक दंपति अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आग जलाकर सो गए थे। उनके साथ उनका 9 महीने का बच्चा भी सो रहा था। ठंड से राहत पाने के लिए आग सेंकते-सेंकते उन्हें झपकी लग गई, लेकिन इसी बीच उनका बच्चा उठकर सड़क किनारे रेंगने लगा।

डायल 100 की सतर्कता से बची जान

गनीमत रही कि मध्य प्रदेश पुलिस की डायल 100 गाड़ी वहां से गुजर रही थी। गाड़ी में मौजूद एक पुलिसकर्मी की नजर बच्चे पर पड़ी, जो सड़क किनारे रेंग रहा था। पुलिसकर्मी तुरंत गाड़ी से उतरकर बच्चे के पास पहुंचा और उसे गोद में उठाया। कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे सो रहे उसके माता-पिता को जगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी बच्चा गोद में उठाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह वीडियो @sanatan_kannada नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?