बच्चे मन के सच्चे होते हैं और जो भी उनके मन में होता हैं वो साफ़-साफ़ कह देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों से जुड़े कई वीडियो सामने आते हैं जिसमें वे ऐसी कई बातें कहते नजर आते हैं जो दूसरों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें एक बच्चा पढ़ाई से परेशान होकर ऐसी बातें बोलने लगा कि जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। बच्चे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। पढ़ाई के बोझ से परेशान छोटा सा बच्चा वीडियो में अपनी मां से घर या स्कूल नहीं सीधा दुनिया ही छोड़ने की बात कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daiviksharma28 नाम के पेज से शेयर किया गया है।














