एक कंगारू अपने मालिक की बॉडी और फिटनेस को लेकर इतनी गंभीर है कि पूछिए मत। अपनी उछलकूद छोड़कर बेबी कंगारु उस शख्स के पीछे पड़ गया जो एक्सरसाइज़ में मशगूल थे। बेबी कंगारू तब तक उनकी गर्दन पर हाथ रखे रहा जब तक वो कसरत करते रहे। वो अपने हाथों से उनकी प्रेशर दे कर नीचे झुका देता था। जैसे ही शख्स ने उठने की कोशिश की कंगारू को लगा कि वो अब पुशअप्स छोड़कर उठने वाले हैं लिहाज़ा वो अपने अंदाज़ में उछलते हुए उनके पास पहुंचा और पूरी ताकत से फिर से नीचे की तरफ खींचकर ज़मीन पर ला दिया। इस वीडियो में कंगारु प्रॉपर प्रोफेशनल ट्रेनर की तरह मामले को गंभीरता से लेने लगा। जबकि शख्स अब शायद थक चुका था या उसका सेशन खत्म हो गया था। वीडियो कहां का है ये नहीं पता चल पाया हैं।Personal trainer😊😊
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 5, 2022
( via koborin ) pic.twitter.com/UF5CTkLdnV
















