Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंश्योरेंस के पैसे पाने के लिए जानबूझकर ट्रेन के आगे लेट गया शख्स, कटवा डाले अपने दोनों पैर

एक युवक ने इंश्योरेंस के पैसे पाने के लिए अपने दोनों पैर कटवा डाले और इसके लिए वह जानबूझकर ट्रेन के आगे लेट गया। व्यक्ति ने एक दो नहीं बल्कि 14 बीमा पॉलिसी ले रखी थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 4:51:51

इंश्योरेंस के पैसे पाने के लिए जानबूझकर ट्रेन के आगे लेट गया शख्स, कटवा डाले अपने दोनों पैर

पैसे के लिए लोग कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सोच से भी परे होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा हैं हंगरी के Nyircsaszari में जहां एक युवक ने इंश्योरेंस के पैसे पाने के लिए अपने दोनों पैर कटवा डाले और इसके लिए वह जानबूझकर ट्रेन के आगे लेट गया। व्यक्ति ने एक दो नहीं बल्कि 14 बीमा पॉलिसी ले रखी थी। मगर कई वर्षों के बाद भी उसे बीमा के 23 करोड़ रुपये नहीं मिल सके। शख्स का कहना है कि वो कांच के टुकड़े पर फिसलकर अपना नियंत्रण खो बैठा था और ट्रेन की पटरी गिर गया था। इस हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। हालांकि, सात वर्ष तक चलने वाली एक जांच ने निष्कर्ष निकाला है कि वो जानबूझकर ट्रेन के सामने लेट गया था, ताकि उसे बीमे के पैसे मिल सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सैंडर (Sandor Cs) नाम का व्यक्ति £2.4 मिलियन (लगभग 23 करोड़ 97 लाख रुपये) बीमा भुगतान और मुआवजा हासिल करने के लिए जानबूझकर ट्रेन के आगे लेटा था। 2014 में हुई इस हैरान करने वाली घटना में 54 वर्षीय सैंडर ने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे। वह तब से कृत्रिम अंगों का इस्तेमाल कर रहा है और व्हीलचेयर के सहारे है। पैर गंवाने के बाद सैंडर ने बीमा कंपनियों से पैसे का भुगतान करने के लिए संपर्क किया, मगर उसकी चाल पकड़ में आ गई।
दरअसल, जिस दिन सैंडर ने अपने पैर गंवाए थे, उसके कुछ वक़्त पहले उसने एक दो बल्कि 14 उच्च जोखिम वाली जीवन बीमा पॉलिसी ले ली थी। जब इस बात की खबर बीमा कंपनियों को हुई तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने क्लेम देने में देरी की, जिससे नाराज होकर सैंडर ने अदालत का रुख किया। अदालत में सुनवाई के दौरान बीमा कंपनियों और सैंडर ने अपनी-अपनी बात रखी। सैंडर ने कोर्ट में दावा किया कि उसने वित्तीय सलाह प्राप्त करने के बाद फैसला लिया कि बचत खातों की तुलना में बीमा पॉलिसियों पर रिटर्न अधिक बेहतर है। इसलिए उसने पॉलिसी ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology