अपनी कार की रफ्तार 100 से ऊपर नहीं ले जाता लेकिन लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति जब मुझे ओवरटेक किया मैं दंग रह गया क्योंकि बिना हेलमेट उसकी रफ्तार हमसे ज्यादा थी. उसे सुरक्à
वीडियो में दिख रहा है कि राघवेंद्र ने एक्सप्रेसवे पर हेलमेट ना पहने एक बाइक सवार को रोका। इस शख्स से उन्होंने कहा कि वह उनका काफी देर से पीछा कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बाइक सवार को हेलमेट गिफ्ट कर दिया।
राघवेंद्र वीडियो में यह कहते हुए भी दिख रहे हैं- मेरी गाड़ी के पीछे एक संदेश लिखा है, 'यमराज ने भेजा है बचाने के लिए...ऊपर जगह नहीं है जाने के लिए'। इस दौरान राघवेंद्र ने बाइक सवार से अनुरोध किया कि हेलमेट जरूर पहनें।
राघवेंद्र ने इस दौरान बाइक सवार से यह भी कि आपके बाल बहुत अच्छे हैं, पर हेलमेट पहनें। यह सुनकर बाइक सवार मुस्कराने लगा। राघवेंद्र ने आगे कहा कि एक्सप्रेसवे 'मौत का एक्सप्रेसवे' है। ऐसे में हेलमेट पहनने में कोताही ना बरतें।
वायरल वीडियो में जिस बाइक सवार को राघवेंद्र ने हेलमेट दिया उनका नाम निखिल तिवारी था। वह इटावा के रहने वाले हैं। वह बाइक से शिकोहाबाद जा रहे थे। कौन हैं हेलमेट मैन ऑफ इंडिया
राघवेंद्र कुमार बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। गरीब परिवार में जन्मे राघवेंद्र के पिता खेती-किसानी कर घर चलाते हैं। वाराणसी में राघवेंद्र ने पढ़ाई की है और इस दौरान छोटी-मोटी नौकरियां करके अपना खर्च खुद उठाया।
कानून से स्नातक करने के लिए साल 2009 में वह दिल्ली चले गए। यहां उनके कई सारे दोस्त बने। उनका एक दोस्त कृष्ण था, जो काफी पढ़ा लिखा था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
साल 2014 में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बाइक का ऐक्सिडेंट होने से उनकी मौत हो गई थी। कृष्ण ने तब हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। यही उनकी मौत की वजह भी बनी। इस हादसे ने राघवेंद्र को झकझोरकर रख दिया।
कृष्ण राघवेंद्र के जिगरी दोस्त थे। इस हादसे के बाद दोस्त का परिवार बुरी तरह टूट गया। ये सब देखकर उनका मन बेहद विचलित हुआ और तभी उन्होंने संकल्प लिया कि वह किसी को अपने दोस्त की तरह मरने नहीं देंगे और एक अलग तरह का सड़क सुरक्षा अभियान चलाएंगे। इस अभियान में राघवेंद्र कुमार ने हजारों लोगों को फ्री में हेलमेट दिया है। इसके लिए उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी सराहना मिल चुकी है।
















