सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमे जानवरों से जुड़े भी कुछ हैरान करने वाले वीडियो सामने आते है। ऐसा ही एक वीडियो एक मगरमच्छ का वायरल हो रहा हैं जिसे आप हंसते-मुस्कुराते हुए देख सकते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा हैं मानों मगरमच्छ को गुदगुदी हो रही हो और वह अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा हो। बता दें कि यह एक एल्बिनो एलीगेटर (Albino Alligator) है और इसका नाम कोकोनट है। मगरमच्छ के इस वीडियो को जू कीपर जे ब्रुअर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट jayprehistoricpets पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘लगता है कोकोनट को स्क्रब बहुत पसंद है।’














