न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या के बाद अब आया सुष्मिता सेन आम, गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर भी है एक किस्म

उत्तर प्रदेश के मलीहाबाद में जहां पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने अपने बाग़ के आम के नाम कई शख़्सियतों के नाम पर रखे हैं। जहां पहले ऐश्वर्या आम आया था, वहीँ अब सुष्मिता सेन आम आया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 12:31:52

ऐश्वर्या के बाद अब आया सुष्मिता सेन आम, गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर भी है एक किस्म

आम को फलों का राजा कहा जाता हैं और सभी को इसका स्वाद पसंद आता हैं। बाजार में आम की कई तरह की किस्म मिलती हैं जैसे दशहरी, लंगड़ा, बादामी आदि। लेकिन क्या आपने कभी आम की ऐसी किस्म देखी हैं जो सेलेब्रिटी के नाम पर हो। यह नजारा आपको देखने को मिलेगा उत्तर प्रदेश के मलीहाबाद में जहां पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने अपने बाग़ के आम के नाम कई शख़्सियतों के नाम पर रखे हैं। जहां पहले ऐश्वर्या आम आया था, वहीँ अब सुष्मिता सेन आम आया हैं। उन्होंने इस बार भी आम की एक क़िस्म विकसित कर गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर उस आम का नाम रखने की तैयारी की। एक आम का नाम अमित शाह के नाम पर रखा गया पर कलीमुल्लाह का कहना है अभी उसमें और काम बाक़ी है।

आपको बता दें कि मलीहाबादी दशहरी, लंगड़ा आम की मिठास से तो सभी परिचित हैं पर इस क्षेत्र में आम के ख़ास बागवान पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान ने पिछले 60 सालों में आम की बाग़वानी में करिश्मा कर दिखाया है। जी दरअसल उन्होंने अपने बाग में आम की 350 से ज़्यादा क़िस्में उगायी हैं। बताया जा रहा है एक आम का पेड़ तो देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं जिसमें ग्राफ़्टिंग के ज़रिए उन्होंने 300 से ज़्यादा क़िस्मों के आम तैयार किए हैं। आपको बता दें कि इस बार कलीमुल्लाह ने एक नई किस्म का आम तैयार किया और देखने में बहुत सुडौल और सुंदर इस आम का नाम उन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के नाम पर रखा है। इसी के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर भी एक आम की क़िस्म का नाम रखा गया है हालाँकि उनका कहना है कि अमित शाह की शख़्सियत के वज़न के बराबर वो प्रभावी नहीं था इसलिए वो फिर से इस कोशिश में लगेंगे।

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की ख़ूबसूरती के साथ उनके चैरिटी के कार्य और दो बच्चियों को गोद लेने को भी हाजी कलीमुल्लाह इसकी वजह बताते हैं। जी दरअसल उन्होंने कहा, 'मैंने सबसे पहले ऐश्वर्या के नाम पर 'ऐश्वर्या आम' का नाम रखा था लेकिन मुझे बहुत बाद में सुष्मिता के बारे में किसी ने बताया। मैं चाहता हूं उनकी ख़ूबसूरती तो हमेशा इस दुनिया में रहे ही लेकिन उनके नेकदिल इंसान होने को भी लोग याद करें। वो मेरी बेटी की उम्र की हैं, मेरा उनसे मुंबई जा कर मिलने का भी मन है इसलिए आम की क़िस्म इस बार विकसित की तो सुष्मिता आम नाम रखा।' वहीं सुष्मिता आम की खूबी क्या है? ये पूछने पर हाजी कलीमुल्लाह खान ने बताया कि ये आम देखने में बहुत ख़ूबसूरत है, बहुत सुडौल है, इसमें हल्की चित्तियां हैं। खाने में भी उतना ही लज़ीज़ है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात