सरकारी स्कूल की इंग्लिश टीचर ने बच्चों के साथ गुनगुनाएं लता मंगेशकर के गाने, वीडियो हुआ वायरल
कोरोनावायरस की वजह से बंद हुए स्कूल जब दोबारा खुले तो क्लास में खुशियां मनाने के लिए कुछ बच्चों के साथ इंग्लिश टीचर ने तबले के धुन पर पुराने गाने गुनगुनाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 16 May 2022 1:42:45
कोरोनावायरस की वजह से बंद हुए स्कूल जब दोबारा खुले तो क्लास में खुशियां मनाने के लिए कुछ बच्चों के साथ इंग्लिश टीचर ने तबले के धुन पर पुराने गाने गुनगुनाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंग्लिश टीचर का नाम मनु गुलाटी है और यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर मनु गुलाटी (Manu Gulati) लाल रंग की टी-शर्ट में क्लास की बेंच में बैठी होती हैं। साथ में कई छात्राएं भी होती हैं, जो बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर का गाना गा रही हैं। सभी ने एक-दो नहीं बल्कि कई गीतों को गुनगुनाएं। वहीं, क्लास में मौजूद एक और टीचर ने तबले पर अपने हाथ थपथपाएं।