न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO : पटरियों पर लेटा था युवक और ऊपर से निकल गई ट्रेन, अंत तक अटकी रही सबकी सांसें

एक नजारा देखने को मिला वायरल वीडियो में जहां एक शख्स पटरियों पर लेटा हुआ था और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इस हादसे को देख सभी की सांसें थम गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 10:01:26

VIDEO : पटरियों पर लेटा था युवक और ऊपर से निकल गई ट्रेन, अंत तक अटकी रही सबकी सांसें

आपने कई बार वह कहावत तो सुनी ही होगी 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय' अर्थात भगवान जब साथ दे रहा हैं तो आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता हैं। इससे जुड़े कई नजारे आपको देखने को मिलते हैं जिसमें लोग मौत को मात देते हुए नजर आते हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला वायरल वीडियो में जहां एक शख्स पटरियों पर लेटा हुआ था और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इस हादसे को देख सभी की सांसें थम गई। इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के होश ही उड़ गए। इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बीच में बेहोश पड़ा हुआ था और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजरती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक का नाम दलचंद महावर है, जिसकी उम्र 27 साल है। जी हाँ और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई, लेकिन उसे एक भी खरोंच नहीं आई। बताया जा रहा है युवक गंगापुर शहर की नसिया कॉलोनी का रहने वाला है और आदतन शराब का आदी है। जी हाँ और युवक शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इस दौरान नशे में होने के कारण वह रेलवे लाइन की दो पटरियों के बीच फंस गया। वहीं इस दौरान सिर में चोट लगने के कारण वह बेहोश होकर ट्रैक पर ही रह गया और इसी बीच एक मालगाड़ी दिल्ली से मुंबई जा रही थी। इस दौरान युवक रेलवे ट्रैक के बीच लेटा हुआ था और पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर गुजर गई।

इस वीडियो को राजीव चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। खबरों के मुताबिक घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और जब ट्रेन गुजर रही थी तो वहां मौजूद लोग युवक को ट्रैक पर लेटे रहने की सलाह देते नजर आए। वहीं मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को उठा लिया और दोपहिया वाहन पर सवार होकर गंगापुर शहर के सरकारी अस्पताल ले गए। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल