सोशल मीडिया पर वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन्स के कई वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन आज हम आपके लिए आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपका मूड खराब हो जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मिक्सर में गोलगप्पे की सूखी पुरी डालता है, फिर थोड़े से उबले आलू, लाल चटनी, खट्टा और हरा पानी मिलाता है। इसके बाद थोड़ी सी बर्फ डालकर मिक्सी को चला देता है। सबकुछ जब आपस में अच्छे से घुल मिल जाता है, तो जनाब उसे गिलास में डलाकर उसे सूखी पुरी और उबले आलू से गार्निश कर सर्व करते हैं।














