न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्या कारण हैं कि ये महिला बनवाती है मरे हुए जानवरों की राख से अपने शरीर पर टैटू?

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका टैटू बनवाने का अंदाज अपनेआप में अनोखा हैं और इसके पीछे का कारण भी आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एलेक्जेंड्रा ऐश की जो मरे हुए जानवरों की राख से अपने शरीर पर टैटू बनवाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 12:46:14

आखिर क्या कारण हैं कि ये महिला बनवाती है मरे हुए जानवरों की राख से अपने शरीर पर टैटू?

टैटू आज के समय का फैशन बन चुका है जिसमें कोई कीसी के प्रति प्यार दर्शाने को टैटू बनवाता हैं तो कोई शौकिया तौर पर। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका टैटू बनवाने का अंदाज अपनेआप में अनोखा हैं और इसके पीछे का कारण भी आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली एलेक्जेंड्रा ऐश की जो मरे हुए जानवरों की राख से अपने शरीर पर टैटू बनवाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं। तो आपको बता दें, कि यह सच हैं और इसके पीछे का कारण भी बेहद हैरान करने वाला हैं। 35 साल की एलेक्जेंड्रा ऐश घर में 50 से अधिक रेस्क्यू किए गए जानवरों के साथ रहती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जानवरों को बचाने और पालने के लिए समर्पित कर दिया है।

उन्होंने शरीर पर गोद लिए जानवरों के कम से कम 30 टैटू गुदवा रखे हैं। इसके अलावा अपनी मरी हुई पालतू बिल्ली और मेमने की राख से दाहिनी बांह पर टैटू बनवाया है। जबकि तीन पैरों वाली बेबी लोमड़ी की राख से अपने दिल पर एक टैटू गुदवाया है। एलेक्जेंड्रा जब 18 साल की थीं, तब उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी। वे इस दलदल से बाहर आ चुकी हैं और उन्होंने अब अपना सारा जीवन जानवरों को बचाने और उन्हें पालने के लिए समर्पित कर दिया है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एलेक्जेंड्रा के हर टैटू के पीछे कोई न कोई कहानी है।

एलेक्जेंड्रा ने पहला टैटू 18 साल की उम्र में बनवाया था। इसके बाद उनकी पालतू बिल्ली और मेमने की मौत हो गई। फिर एक दोस्त के सुझाव के बाद उन्होंने मृत जानवरों की राख से दाएं हाथ पर टैटू बनवा लिया। उन्हें जानवरों से इतना लगाव है कि चार साल पहले अपने घर को एनिमल सेंक्चुरी में बदल दिया। एलेक्जेंड्रा का कहना है कि उन्होंने जानवरों से प्यार करना अपनी मां से सीखा है। वे बताती हैं कि 14 साल की उम्र से ही उन्होंने जानवरों को पालना शुरू कर दिया था। इनमें बेबी ड्रैगन, छिपकलियों समेत कुल 18 जानवर थे। आज उनके घर में 50 से अधिक जानवर हैं। इनमें घड़ियाल, छिपकलियां, कछुए, गिलहरियां, बंदर, सांप और बिल्लियां शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर