न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : एक कुत्ते को है अपने मालिक का इंतजार, चार माह से शवगृह के बाहर कर रहा है इंतजार

ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड में सामने आया है। एक कुत्ता बीते कई दिनों से कन्नूर के अस्पताल में शवगृह के बाहर इंतजार करता रहता है। उसे इंतजार करते हुए चार महीने बीत चुके हैं। हालांकि लोगों को नहीं पता है कि उसका दोस्त कौन था जो कि मर गाय है और कुत्ता अब भी इंतजार कर रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 4:12:40

केरल : एक कुत्ते को है अपने मालिक का इंतजार, चार माह से शवगृह के बाहर कर रहा है इंतजार

कुत्तों की वफादारी के हजारों किस्से मशहूर हैं जापान के हैचिको नाम का कुत्ता अनपे मालिक का 9 साल इंतजार करता है। इंतजार करते-करते ही उसका जीवन बीत गया और एक दिन मर गया। बाद में उस कुत्ते की स्टैच्यू भी लगवाई गई ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड में सामने आया है। एक कुत्ता बीते कई दिनों से कन्नूर के अस्पताल में शवगृह के बाहर इंतजार करता रहता है। उसे इंतजार करते हुए चार महीने बीत चुके हैं। हालांकि लोगों को नहीं पता है कि उसका दोस्त कौन था जो कि मर गाय है और कुत्ता अब भी इंतजार कर रहा है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि कुत्ते का मालिक कौन था। हालांकि अंदाजा लगाया जाता है कि उसका मालिक अस्पताल में मरने वाला कोई मरीज ही रहा होगा। कुत्ते ने शव को मॉर्चरी में ले जाते हुए देखा होगा। सबसे पहले अस्पताल के अटेंडेंट राजेश कुमार के ने कुत्ते पर ध्यान दिया। चार महीने से वह शवगृह के बाहर बने रैंप पर ही लेटा रहता था।

राजेश ने कहा, पहले तो हमने कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब देखा कि वह रोज ही वहीं रहता है तो उसे नोटिस करना शुरू किया। जब आसपास के लोगों पूछा गया तो पता चला कि वह एक मरीज के साथ ही अस्पताल आया था। इसके बाद मरीज की अस्पताल में ही मौत हो गई। हालांकि लोगों का कहना है कि उन्हें पता नहीं चला कि कुत्ता किसके साथ आया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में तो कुत्ता कुछ खा पी भी नहीं रहा था। हालांकि बाद में उसने बिस्किट खाना शुरू कर दिया।



राजेश ने बताया, कुत्ता उसी रैंप पर रहता है जिससे होकर शवों को ले जाया जाता है। यह शवगृह के गेट के पास ही है। शवों को निकालने के बाद दूसरे गेट से ले जाया जाता है। ऐसे में कुत्ता इस उम्मीद में बैठा होगा कि उसका मालिक वापस आएगा हालांकि शव को दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि कुत्ता कभी-कभी फिजियोथेरपी की बिल्डिंग के पास जाता है और फिर वापस वहीं आ जाता है। इसके अलावा वह अन्य कुत्तों के साथ भी नहीं घुलता मिलता है।

डॉक्टर की एक स्टाफ माया गोपालकृष्णन ने कहा कि कुत्ते को मछली और अंडे पसंद है। इसके अलावा वह चावल खाता है। हमें यह भी नहीं पता है कि कुत्ते का मालिक उसे क्या खिलाता था। माया ने कुत्ते का नाम रामू रख दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि एक महिला ने कुत्ते को अडॉप्ट करने के लिए भी निवेदन किया है।


राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत