न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉली चायवाला की शोएब अख्तर से मुलाकात, पिलाई अपने हाथ की चाय, वीडियो वायरल

डॉली चायवाला की किस्मत अब पूरी तरह से बदल चुकी है। आज वह पूरे देश में मशहूर हो चुका है और आए दिन बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ नजर आता है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 6:09:37

डॉली चायवाला की शोएब अख्तर से मुलाकात, पिलाई अपने हाथ की चाय, वीडियो वायरल

डॉली चायवाला की किस्मत अब पूरी तरह से बदल चुकी है। आज वह पूरे देश में मशहूर हो चुका है और आए दिन बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ नजर आता है। हाल ही में, वह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से मिला, और दोनों के बीच की मुलाकात सोशल मीडिया पर छाई हुई है। डॉली ने शोएब को अपने हाथों से बनी चाय पिलाई और कुछ हलकी-फुलकी गुफ्तगू भी की। शोएब अख्तर ने इस खास मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद डॉली चायवाला के फैंस और शोएब अख्तर के चाहने वाले दोनों उनकी इस अनोखी मुलाकात पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शोएब अख्तर की बॉलिंग को लेकर डॉली ने क्या कहा?

एक वीडियो में, शोएब अख्तर और डॉली चायवाला क्रिकेट ग्राउंड पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। शोएब के एक हाथ में डॉली की बनाई चाय की प्याली है, जिसे वह चुस्की ले रहे हैं, जबकि दूसरे हाथ में उन्होंने कैमरा पकड़ा हुआ है। कैमरे के सामने शोएब कहते हैं, "नागपुर से हमारे बहुत प्यारे दोस्त मुझसे मिलने आए हैं, जो बहुत फेमस हैं।" इसके बाद, शोएब डॉली से पूछते हैं, "डॉली, आपने मेरे मैच देखे हैं?" इस पर डॉली जवाब देते हैं, "जी हां सर, मैंने आपके बहुत सारे मैच देखे हैं।" शोएब फिर उनसे पूछते हैं, "क्या आपको मेरा मैच देखने में मजा आता था?" डॉली हंसते हुए जवाब देते हैं, "जी हां सर, बहुत मजा आया।"

इस पर डॉली बिना किसी हिचकिचाहट के कहते हैं, "नहीं सर, ऐसा नहीं है लेकिन क्या करूं, सर वो भी सचिन।" शोएब अख्तर हंसते हुए डॉली को थोड़ा सहज करते हुए बोलते हैं, "मुझे बुरा लगता था।"

आखिर में, शोएब अख्तर डॉली चायवाला की तारीफ करते हुए कहते हैं, "डॉली, आपने चाय बहुत अच्छी बनाई है। आपकी चाय बहुत अच्छी लगी। थैंक्यू सो मच!" इस वीडियो में दोनों के बीच की दोस्ती और शोएब की सादगी झलक रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?