जी हाँ, डॉक्टर का लिखा हुआ प्रेस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। यूजर्स को विश्वास नहीं हो रहा है कि कोई डॉक्टर इतना सुंदर भी लिख सकता है। इस समय पूरे सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर की इस खूबसूरत लिखावट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जी हाँ और कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यह हैंडराइटिंग नहीं, बल्कि प्रिंटिंग मशीन में छपी पर्ची है। एक यूजर ने लिखा कि ये देखकर मैं पूरी तरह से दंग रह गया। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि वाकई में यह बहुत सुंदर राइटिंग है। ऐसा लग रहा है कि ये किसी प्रिंटिंग मशीन से निकल कर आ रही है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने तो इसे डॉक्टर की ईमानदारी से भी जोड़ा है। एक शख्स ने कमेंट किया, 'ऐसे डॉक्टर ईमानदार होते हैं, क्योंकि आम लोग भी यह भाषा समझ जाते हैं। नहीं तो केवल मेडिकल स्टोर वाले ही डॉक्टर का लिखा समझ पाते हैं। औरों के लिए तो काले अक्षर भैंस बराबर होते हैं।' इस तरह कई कमेंट्स हैं जो इस ट्वीट पर आए हैं।Kerala doctor's handwriting ✍️ pic.twitter.com/4oArJ21edl
— 🅱️ E🔺💲T (@Thalapathiramki) September 22, 2022
















