न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा रूम जो सिर्फ बनाया गया हैं रोने के लिए, डिप्रेशन से आत्महत्या पर रोक की कोशिश

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक अनोखा रूम बनाया गया हैं जिसे क्राइंग रूम नाम दिया गया हैं। इस जगह पर उदास लोग जाकर अपना जी हल्का कर सकते हैं और खूब रो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 2:49:15

अनोखा रूम जो सिर्फ बनाया गया हैं रोने के लिए, डिप्रेशन से आत्महत्या पर रोक की कोशिश

वर्तमान समय की जीवनशैली में व्यक्ति को काम के बोझ के चलते खुद को रिलेक्स करने का समय ही नहीं मिल पाता हैं। इस कारण से तनाव या डिप्रेशन का शिकार होने क्लागते हैं और गलत कदम उठाने के विचार मन में पनपने लगते हैं। कई लोग रोना चाहते हैं लेकिन लोकलाज के चलते रो नहीं पाते हैं। ऐसे में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक अनोखा रूम बनाया गया हैं जिसे क्राइंग रूम नाम दिया गया हैं। इस जगह पर उदास लोग जाकर अपना जी हल्का कर सकते हैं और खूब रो सकते हैं। कहते हैं रोने से मन हल्का होता हैं। ऐसा डिप्रेशन कम कर आत्महत्या पर रोक लगाने के लिए किया गया हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में स्पेन में आत्महत्या से 3,671 लोगों की जान चली गई जिसकी बड़ी वजह डिप्रेशन है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मानसिक स्वास्थ्य अभियान के लिए खास 100 मिलियन यूरो का बजट रखा है, जिसमें 24 घंटे सुसाइड हेल्पलाइन समेत कई ऐसे प्रयास होंगे, जिससे लोगों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रखा जा सके। इसी कड़ी में क्राइंग रूम भी एक बड़ी पहल है। क्राइंग रूम या La Lloreria में लोगों को ये महसूस कराया जाता है कि अगर वो किसी मानसिक समस्या में हैं, तो ये कोई बुरी बात नहीं है। इस अनोखे कमरे में घुसने के दरवाज़े पर ही लिखा गया है – ‘अंदर आइए और रो लीजिए’ या फिर ‘मुझे भी तनाव की बीमारी है’। ये बिल्कुल ही अलग कॉन्सेप्ट स्पेन के लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, क्योंकि इस देश में डिप्रेशन और इससे होने वाली आत्महत्याओं के केस काफी ज्यादा है।

गुलाबी और बैंगनी रंग की थीम पर बने कमरे में पूरा माहौल ऐसा बनाया गया है कि मानसिक तौर पर इंसान को अच्छा महसूस हो। इस खास कमरे के एक कोने में ऐसे लोगों के नाम वाले टेलीफोन भी हैं, जिन्हें आप उदास महसूस होने पर कॉल कर सकते हैं। इन लोगों में मनोवैज्ञानिक और डॉक्टर्स भी शामिल हैं। कमरे को सेंट्रल मैड्रिड की एक इमारत में बनाया गया है। यहां कोई भी आकर अपना दिल हल्का कर सकता है। इस कमरे का उद्देश्य मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को मदद देना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती