शादी में डांस करते-करते धड़ाम से गिरे दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख लोग बोले - इसे कहते हैं प्यार में गिरना
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कपल्स कुछ न कुछ अलग करने की सोचते है। मगर कई बार इन मौकों पर ऐसे मजेदार वाकये घट जाते हैं, जिन्हें देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 21 Oct 2021 2:49:12
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कपल्स कुछ न कुछ अलग करने की सोचते है। मगर कई बार इन मौकों पर ऐसे मजेदार वाकये घट जाते हैं, जिन्हें देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी भी रोके नहीं रुकेगी।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी उत्साह में दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देख हर कोई जोरों से हंसने लगते है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपने शादी को लेकर ये कपल कितना एक्साइटेड दिख रहा है और इसी चक्कर में वो नाचते-नाचते नीचे गिर जाते हैं।