इस भाई के राखी का बजट कर देगा आपको भी हंसने पर मजबूर, 80 रुपये और 6 बहनें!
इस समय सोशल मीडिया पर एक भाई का अपनी बहनों के लिए राखी का जो बजट तैयार किया गया हैं वो बहुत वायरल हो रहा हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Thu, 11 Aug 2022 8:40:40
राखी का त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते के लिए जाना जाता हैं जो कि इनके प्यार को दर्शाता हैं। आज के दिन भाई दिल खोलकर अपनी बहन को तोहफा देते है। हांलाकि रिश्तों की कीमत आंकना उनको बेइज्जत करना होता हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक भाई का अपनी बहनों के लिए राखी का जो बजट तैयार किया गया हैं वो बहुत वायरल हो रहा हैं। ये बजट देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी कि किस तरह उसने मात्र 80 रूपये में 6 बहनों को निपटा दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद से कई लोगों ने इसपर अपनी रोचक प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।