Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन ने मेहमानों के लिए बना डाले ऐसे नियम कि सुनकर ही चकरा जाएगा माथा!

एक दुल्हन ने अपने मेहमानों को तो शादी में बुलाया लेकिन उनके लिए ऐसे नियम बना डाले जो सोच से भी परे हैं। इन नियमों को जानने के बाद मेहमान शादी ने ना जाने का ही विचार बना रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 10:18:26

दुल्हन ने मेहमानों के लिए बना डाले ऐसे नियम कि सुनकर ही चकरा जाएगा माथा!

शादी किसी भी कपल के लिए बहुत महत्व वाला दिन होता हैं जिसमें वे अपने जान-पहचान के लोगों को अपनी खुशियों में शरीक होने के लिए आमंत्रण देते हैं। लेकिन इस बीच एक दुल्हन ने अपने मेहमानों को तो शादी में बुलाया लेकिन उनके लिए ऐसे नियम बना डाले जो सोच से भी परे हैं। इन नियमों को जानने के बाद मेहमान शादी ने ना जाने का ही विचार बना रहे हैं। ये नियम खुद दुल्हन ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर बताए हैं। इस लिस्ट में छोटी से छोटी चीज़ को भी विस्तार से बताया गया है और साफ तौर पर कहा गया है कि शादी में आना है तो ये नियम मानने आवश्यक हैं।
हम बात कर रहे हैं जैस्मिन क्रूज़ (Jasmine Cruz) की जो दुल्हन हैं और उन्होंने अपने @cruzjasmine824 नाम के टिकटॉक अकाउंट से जैस्मिन ने शॉर्ट वीडियो के ज़रिये अपनी शादी का प्लान बताया है। जैस्मिन ने बताया है कि वो अपनी शादी में कुछ पारंपरिक चीज़ें भी नहीं करनी वाली हैं, जो हर शादी में होती ही होती हैं। दुल्हन के नियमों की लिस्ट देखकर लोगों ने मिले-जुले कमेंट दिए हैं। एक यूज़र ने लिखा कि इन नियमों के साथ दुल्हन को गिफ्ट में घटिया चीज़ मिलेगी। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि उसे अब तलाक की पार्टी के नियमों का इंतज़ार है। कुछ और यूज़र्स ने भी इन नियमों को घटिया बताया और कहा कि इससे बेहतर किसी को शादी में बुलाया ही न जाए। ये हैं शादी में शामिल होने के नियम

- शादी में बच्चों को लाने की अनुमति नहीं है क्योंकि बच्चे माता-पिता की नज़र से बचकर इधर-उधर भागते हैं। शादी में सिर्फ वही बच्चे आ सकते हैं, जिनके माता-पिता उन्हें अपने साथ रखें।
- शादी में आने वाले मेहमान सफेद कपड़े नहीं पहन सकते क्योंकि ये दुल्हन ने पहने हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके ऊपर रेड वाइन की पूरी बोतल डाल दी जाएगी।
- जिन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है, वो बिल्कुल नहीं आएं।
- ओपन बार का गलत फायदा नहीं उठाएं।
- ड्राइवर शराब पीने वाले नहीं हों।
- इतना ही नहीं शादी में किसी को अपनी खुशखबरी साझा करने से भी मना किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology