जब भी कोई रिश्ता होता हैं तो दोनों पार्टनर एक-दूसरे को जानते हैं, समझते हैं और फिर शादी के बंधन में बंधते हैं। शादी के पवित्र रिश्ते में कोई शर्त नहीं होती हैं, यह तो दिल से होता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कॉन्ट्रेक्ट वाली शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस शादी का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा हैं जिसे wedlock_photography_assam नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 19 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट में प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।














