न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 साल तक रोजाना 1 रुपये के सिक्के जोड़ युवक ने खरीद डाली 2.6 लाख रुपये की बाइक!

बूबाथी नाम का युवक जिसने 1095 दिन जोड़े 1 रुपये के सिक्के जोड़े और उन पैसों से अपनी पसंदीदा बाइक बजाज डॉमिनार 400 खरीद ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 8:17:30

3 साल तक रोजाना 1 रुपये के सिक्के जोड़ युवक ने खरीद डाली 2.6 लाख रुपये की बाइक!

हर इंसान को बचत करना सीखना चाहिए जो उसके मुश्किल समय में काम आती हैं। कहते हैं ना कि बूंद-बूंद से ही समुद्र बनता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला तमिलनाडु के सालेम में जहां एक शख्स ने 3 साल तक रोजाना 1 रुपये के सिक्के जोड़ कुछ ऐसा कर डाला जो सोच से भी परे हैं। देखा जाता हैं कि आजकल लोग खुल्ले पैसों को ऐसे ही खर्च कर देते हैं जबकि इन्हें बचाकर आप अपने सपने पूरे कर सकते हैं। इसका उदहारण बना बूबाथी नाम का युवक जिसने 1095 दिन जोड़े 1 रुपये के सिक्के जोड़े और उन पैसों से अपनी पसंदीदा बाइक बजाज डॉमिनार 400 खरीद ली। वहीं इस दौरान की सबसे मजेदार बात तो तब शुरू हुई जब डीलरशिप ने इनके सिक्कों की गिनती शुरू की। आपको बता दें कि 1 रुपये के इतने सिक्के थे कि डीलरशिप को इसे गिनने में 10 घंटे का समय लगा है।

बताया जा रहा है बूबाथी बीसीए से ग्रेजुएट हैं और 4 साल पहले अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने से पहले वो एक प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने बजाज डॉमिनार 400 खरीदने का सपना देखा था, हालाँकि उस समय बाइक 2 लाख रुपये की थी और इनके पास उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए मिलने वाली रकम में से एक-एक रुपये के सिक्के जमा करने शुरू किए ताकि अपना सपना पूरा कर सकें। बूबाथी का कहना है, “मैंने करीब तीन साल तक मंदिर, होटल्स, यहां तक कि चाय की दुकान से नोट के बदले सिक्के लिए।”

आपको बता दें कि उन्हें बाइक खरीदने से ठीक पहले पता चला कि बजाज डॉमिनार 400 की ऑनरोड कीमत 2.6 लाख रुपये तक जा रही है और उस समय उन्होंने अपने जमा किए सिक्कों को गिनना शुरू किया और किस्मत से ये रकम उनका सपना पूरा करने के लिए सही थी। उसके बाद वह ये रकम लेकर भारत एजेंसी के मैनेजर महाविकरांत के पास पहुंचे और बाइक की कीमत सिक्कों में चुकाने की बात कही। ऐसे में शुरुआत में मैनेजर ने मना किया और कहा कि 2 हजार रुपये का नोट होने पर 1 लाख रुपये गिनने का बैंक 140 रुपये कमीशन चार्ज करता है, हालाँकि बाद में उन्होंने हाँ कह दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत