Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉस की इस हरकत से अनजान थे सभी कर्मचारी, हर हफ्ते करना पड़ता था 1.25 घंटे एक्स्ट्रा काम

ऑनलाइन शेयरिंग प्लेटफॉर्म रेडिट पर जहां एक कर्मचारी ने अपने साथ दफ्तर में हो रहे धोखे को उजागर किया। उसने बताया कि बिना पैसे के ओवरटाइम कराने के लिए रोज़ाना उनकी घड़ी से छेड़छाड़ की जाती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 3:17:46

बॉस की इस हरकत से अनजान थे सभी कर्मचारी, हर हफ्ते करना पड़ता था 1.25 घंटे एक्स्ट्रा काम

जब भी ऑफिस की बात आती हैं तो बॉस का जिक्र जरूर होता हैं जो चाहता हैं कि उसके कर्मचारी समय से पहले ऑफिस आए और देर तक काम करते रहे। हांलाकि इसके लिए जरूरी हैं कि बॉस और कर्मचारियों के बीच का रिश्ता अच्छा हो। लेकिन कई बार बॉस काम करवाने के लिए ऐसे पैंतरे अपनाते हैं जो कर्मचारियों को काम करने पर मजबूर कर ही देते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया ऑनलाइन शेयरिंग प्लेटफॉर्म रेडिट पर जहां एक कर्मचारी ने अपने साथ दफ्तर में हो रहे धोखे को उजागर किया। उसने बताया कि बिना पैसे के ओवरटाइम कराने के लिए रोज़ाना उनकी घड़ी से छेड़छाड़ की जाती थी।
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक जब कर्मचारी को पता चला कि उसके और बाकी कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है, तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। उनके बॉस ने अपनी घड़ी की टाइमिंग बदलने वाली ट्रिक से उन्हें बिना पैसे के हर हफ्ते 1.25 घंटे एक्स्ट्रा काम कराया। अपनी कहानी रेडिट पर शेयर करते हुए पीड़ित कर्मचारी ने बताया है कि हफ्ते के 5 दिनों में वो हर दिन 15 मिनट का नुकसान झेल रहा था। BreadstickNick नाम की आईडी से इस शख्स ने बॉस की घटिया हरकत बयान करते हुए लिखा कि जब वो नौकरी के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे तो उन्हें कहा गया था कि वे सभी सॉफ्टवेयर्स की टाइमिंग 10-15 मिनट आगे रखें। ऐसे में उन्होंने अपनी घड़ी में सुबह 6:45 की टाइमिंग सेट कर ली। जब उन्होंने कुछ हफ्तों पहले अपनी पेमेंट टाइमशीट चेक की तो उन्हें पता चला कि उनकी टाइमिंग तो 7 बजे से शुरू हो रही थी। ये जानने के बाद कर्मचारियों ने 7 बजे की टाइमिंग सेट कर ली, लेकिन उनके बॉस ने इसे 7:10 की टाइमिंग पर सेट कर दिया। इस हिसाब से 5 दिन में हर हफ्ते 1.25 घंटे की सैलरी का नुकसान हो रहा था। महीने में ये नुकसान 7 घंटे का होता था और अगर साल भर चलता तो करीब 65 घंटे का होता। इस पोस्ट पर कर्मचारी के साथ लोगों ने संवेदना ज़ाहिर की और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 900 कमेंट्स किए। एक यूज़र ने लिखा इस तरह की चीज़ों से खून खौल जाता है। एक अन्य यूज़र ने कहा कि ये आपकी गलती नहीं है, आपके बॉस आपको बेवकूफ बना रहे थे। उन्हें बताइए कि वे कितने गलत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology