Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते बॉबी की हुई मौत

बॉबी को पालने वाले लियोनेल कोस्टा ने कहा कि यह वही खाता था जो हम लोग खाते थे, उसे कभी भी जंजीर से नहीं बांधा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 3:00:07

विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते बॉबी की हुई मौत

सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वाले कुत्ते की मौत हो गई है। इस कुत्ते का नाम इसी साल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। यह कुत्ता गांव में रहता था, 31 साल तक जिंदा रहने के बाद भी इसे कभी भी जंजीर से नहीं बांधा गया। यह कुत्ता राफेइरो डो अलेंटेजो ब्रीड का था, जिसका बॉबी रखा गया था।

बॉबी का जन्म 11 मई, साल 1992 में हुआ था, तब उसके मौजूदा मालिक की उम्र महज आठ साल थी। बॉबी ने इसी साल फरवरी में दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला कुत्ता होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बॉबी की 31 साल और 165 दिन की उम्र में मौत हो गई है। बॉबी ने अपना पूरा जीवन पुर्तगाल के पश्चिमी तट के पास कॉन्क्वेइरोस गांव में कोस्टा परिवार के साथ बिताया।

कभी जंजीर से नहीं बांधा गया ये कुत्ता

बॉबी को पालने वाले लियोनेल कोस्टा ने कहा कि यह वही खाता था जो हम लोग खाते थे, उसे कभी भी जंजीर से नहीं बांधा गया। मई में ही बॉबी की 31वीं जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने कहा कि” वे दुनिया के अब तक के सबसे उम्रदराज कुत्ते बॉबी की मौत के बारे में जानकर दुखी हैं।”

बॉबी रफ़ेइरो डो अलेंटेज़ो नस्ल का कुत्ता था, जिनकी औसत उम्र 10-14 वर्ष होती है लेकिन बॉबी 31 साल तक जिंदा रहकर ऑस्ट्रेलिया के कुत्ते का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे अधिक जिंदा रहने का रिकॉर्ड एक ऑस्ट्रेलिया के कुत्ते के नाम दर्ज था, जिसकी 29 साल और पांच महीने की उम्र में मृत्यु हुई थी।

वहीं बॉबी को पालने वाले लियोनेल कोस्टा ने बताया कि अच्छा भोजन और ग्रामीण इलाकों में ताज़ी हवा का आनंद लेने के कारण ही वह इतने दिन तक जिंदा रहा। बॉबी का जब जन्म हुआ तो कई सारे पिल्ले थे, उनमें से कई को हमने छोड़ दिया क्योंकि हमारे पास जगह नहीं थी। हालांकि बॉबी हमारे साथ आ गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology