न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोबर की वजह से भैंस हुई जब्त, मालिक पर 9,000 का जुर्माना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से स्वच्छता को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां नगर निगम ने सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में एक भैंस के मालिक पर ₹9000 का जुर्माना लगाया है और भैंस को जब्त कर लिया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 2:41:44

गोबर की वजह से भैंस हुई जब्त, मालिक पर 9,000 का जुर्माना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से स्वच्छता को लेकर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां नगर निगम ने सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में एक भैंस के मालिक पर ₹9000 का जुर्माना लगाया है और भैंस को जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर के तानसेन नगर इलाके में नगर निगम सफाई अभियान चला रहा था। इसी दौरान अधिकारियों ने देखा कि नंदकिशोर नामक व्यक्ति की भैंस सार्वजनिक स्थल पर बंधी हुई थी और उसके आसपास काफी मात्रा में गोबर और गंदगी पड़ी हुई थी। नगर निगम की टीम ने पहले भैंस के मालिक को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके ना आने पर अधिकारियों ने ₹9000 का जुर्माना लगाते हुए पंचनामा तैयार किया और भैंस को जब्त कर लिया।

भैंस मालिक ने मानी गलती, लेकिन नहीं मिली राहत

घटना के बाद भैंस मालिक नंदकिशोर ने मौके पर पहुंचकर अपनी गलती स्वीकार की और अधिकारियों से माफी मांगी। हालांकि, नगर निगम ने कोई राहत नहीं दी और भैंस को निगम के बाड़े में भेज दिया।

स्वच्छता अभियान की कड़ी कार्रवाई

यह घटना तानसेन नगर के न्यू साकेत नगर इलाके की है, जो शहर का पॉश क्षेत्र माना जाता है। यहां नगर निगम स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बरत रहा है।

स्वच्छता अभियान पर जोर

देशभर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लेकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतें नहीं सुधार रहे हैं, जिसके कारण इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी