Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्री टमाटर मिलने पर भड़का शख्स, स्विगी इंस्टामार्ट पर निकाला गुस्सा

फ्री में कोई सामान मिले तो हम पहले उसे लेने दौड़ते है लेकिन बेंगलुरु का एक शख्स ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्री टमाटर मिलने पर भड़क उठा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 11:35:06

फ्री टमाटर मिलने पर भड़का शख्स, स्विगी इंस्टामार्ट पर निकाला गुस्सा

फ्री में कोई सामान मिले तो हम पहले उसे लेने दौड़ते है लेकिन बेंगलुरु का एक शख्स ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्री टमाटर मिलने पर भड़क उठा। चंद्रा रामानुजन का यह शख्स बेंगलुरु में प्रोडक्ट डिजाइनर हैं। उसने स्विगी इंस्टामार्ट से शॉपिंग की थी। इसके बदले में उसे फ्री टमाटर मिले थे। उसका कहना है कि उसे टमाटर नहीं चाहिए थे और वह इस फ्री सामान को लिस्ट से हटाना चाहता था। इसके बावजूद वह ऐसा नहीं कर पाया। इंजीनियर ने इसे एक डार्क पैटर्न बताया है।

रामानुजन ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। चंद्रा रामानुजन ने आधा किलोग्राम टमाटर मिलने का स्क्रीनशॉट भी पर शेयर किया है। इसके साथ पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'स्विगी इंस्टामार्ट की बेहद खराब डिजाइन। एक आइटम ऑटोमैटिकली मेरे कार्ट में जुड़ गया। मुझे टमाटर नहीं चाहिए, लेकिन मैं इसे कार्ट से हटा नहीं पा रहा। ठीक है, मैं इसके लिए पैसे नहीं दे रहा हूं। लेकिन फिर भी यह मेरी खरीदारी में झांकने जैसा है। यह एक डार्क पैटर्न है।’

रामानुजन की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई है। हालांकि कई लोगों ने उनके साथ सहमति भी दिखाई है। एक्स पर अभी तक इस पोस्ट को 68000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'मैं इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। यह फ्री है, फिर भी इसे डार्क पैटर्न कहा जा रहा है? हालांकि मैं समझ सकता हूं कि इसे हटाया नहीं जा सकता।'
इसके जवाब में रामानुजन ने लिखा कि जो मुझे नहीं चाहिए, वह भी दिया जा रहा है, यही डार्क पैटर्न है। भले ही यह फ्री ही क्यों न हो। उन्होंने लिखा कि समस्या यह नहीं है कि मुझे टमाटर मिल रहे हैं। समस्या यह है कि एक ई-कामर्स से उम्मीदों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। एक उपभोक्ता के तौर पर मेरा इस बात पर नियंत्रण होना चाहिए कि मुझे क्या चाहिए, जो हो नहीं रहा है।

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अंतिम फैसला लेने का अधिकार ग्राहकों को होना चाहिए। आप मुफ्त चीजें दे रहे हैं, ठीक है। लेकिन ग्राहक उसे लेना चाहता है या नहीं, यह उसको तय करने दीजिए। उसने आगे स्विगी और जोमैटो दोनों को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि हमें एक ऐसा ब्रांड चाहिए जो अपना मुनाफा कमाए, लेकिन ग्राहकों को प्राथमिकता पर रखे। एक अन्य शख्स ने रामानुजन को सलाह दी कि उसे यह टमाटर किसी अन्य को दे देने चाहिए, जिसे इसकी जरूरत हो।

क्या होता है डार्क पैटर्न

डार्क पैटर्न वेबसाइट्स और ऐप्स द्वारा एक डिजाइन ट्रिक है। इसमें लोगों को अतिरिक्त खरीदारी, किसी चीज के लिए साइनअप, निजी जानकारी देने जैसी चीजों को फॉलो करना होता है। इस डार्क पैटर्न में कस्टमर्स के पास ऑप्शन को छोड़ने, सब्सक्रिप्शन, अतिरिक्त पैसों के खर्च या फिर अपनी प्राइवेसी की सुरक्षा का कोई विकल्प नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology