न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ATM की खराबी ने शख्स को दिलाए 9 करोड़ रुपये, उड़ा दिए 5 महीने की अय्याशी में सारे पैसे

एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक शख्स को ATM की खराबी ने 9 करोड़ रुपये दिलवा दिए और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह हैं कि शख्स ने 5 महीने की अय्याशी में सारे पैसे भी खर्च कर दिए। यह मामला ऑस्‍ट्रेलिया के वांगररट्टा के रहने वाले पेशे से बारटेंडर डैन सांडर्स से जुड़ा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 9:38:33

ATM की खराबी ने शख्स को दिलाए 9 करोड़ रुपये, उड़ा दिए 5 महीने की अय्याशी में सारे पैसे

किस्मत कब अपना खेल दिखा दे कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। यह कभी भी इंसान को गरीब से अमीर बना सकती हैं। लेकिन इंसान इस अमीरी को कैसे संभालता हैं यह उनपर निर्भर हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक शख्स को ATM की खराबी ने 9 करोड़ रुपये दिलवा दिए और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह हैं कि शख्स ने 5 महीने की अय्याशी में सारे पैसे भी खर्च कर दिए। यह मामला ऑस्‍ट्रेलिया के वांगररट्टा के रहने वाले पेशे से बारटेंडर डैन सांडर्स से जुड़ा हुआ हैं।

डैन सांडर्स शराब पीने के इरादे से निकले थे। उन्होंने एक एटीएम से करीब 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने की कोशिश की। लेकिन स्क्रीन पर 'ट्रांजैक्शन कैंसल' का मैसेज दिखाई दिया। हालांकि, जब उन्होंने ट्रे से पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें कैश मिल गया। उन्होंने देखा कि अकाउंट से भी पैसे नहीं कटे थे। फिर क्या था। थोड़ी देर बाद फिर इसी एटीएम से 68 हजार रुपए निकालने की कोशिश की। वापस वही मैसेज फ्लैश हुआ और पैसे भी मिल गए। ऐसे करते-करते डैन ने 9 करोड़ रुपये निकाल लिए। इसके बाद डैन ने बैंक में फोन कर यह जानने की भी कोशिश की कि उनके खाते में कोई गड़बड़ी तो नहीं है, लेकिन जब बैंक ने संतोषजनक जवाब दिया तो वे निश्चिंत हो गए। इसके बाद उन पैसों से जमकर अय्याशी शुरू कर दी। डैन ने नामी रेस्टोरेंट और पब में शराब पर पानी की तरह पैसा बहाना शुरू कर दिया।

जांच में पता चला कि उन्होंने 20 सीटर प्राइवेट जेट में अपनी महिला दोस्तों को घुमाने पर 40 लाख खर्च किए थे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, डैन ने मिनी बस भी किराए पर ली थी। इसके बाद मेलबर्न में मौजूद लगभग सभी बैकपैकर हॉस्टल के बाहर रोककर लोगों को बिठाया। फिर यारा वैली में उनके साथ पूल पार्टी की। हालांकि, डैन के मन में हमेशा ये डर सताता रहा कि वह कभी न कभी जरूर पकड़े जाएंगे। आखिरकार तीन साल बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिर 111 चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में जेल भेज दिया। 2016 में डैन को रिहा कर दिया गया। इसके बाद इस शख्स की अय्याशी पर फिल्म बनाने की भी चर्चा जोरों पर थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट