Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में नाम बदलकर 1500 रुपये में बेचा जा रहा हैं डोसा!

भारत में 100-200 रूपये में मिलने वाला डोसा अमेरिका में नाम बदलकर “नेकेड क्रेप” नाम से 1500 रुपये से भी अधिक कीमत में बेचा जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 8:33:41

अमेरिका में नाम बदलकर 1500 रुपये में बेचा जा रहा हैं डोसा!

दक्षिण भारतीय भोजन को किफायती कीमत में पेट भरकर खाया जा सकता हैं। पूरे भारत देश में घर-घर में कई दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में भी दक्षिण भारतीय भोजन बहुत प्रचलित हैं लेकिन इनकी कीमत बेहद हैरान करने वाली हैं। जी हां, भारत में 100-200 रूपये में मिलने वाला डोसा अमेरिका में नाम बदलकर “नेकेड क्रेप” नाम से 1500 रुपये से भी अधिक कीमत में बेचा जा रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर रेस्टोरेंट ने भारतीय व्यंजनों के नाम क्यों बदले।

अमेरिका में भारतीय भोजन परोसने वाले सिएटल स्थित इंडियन क्रेप कंपनी होटल के मेनू ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस रेस्तरां के मेनू की वायरल तस्वीर बताती है कि इसमें लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन, जैसे डोसा, इडली और सांभर वड़ा की तस्वीरें मौजूद हैं, लेकिन इनके नाम आपके सिर के ऊपर से निकल जाएंगे। मेनू में सांभर में डूबा हुआ एक कटोरा वड़ा को “डंक्ड डोनट डिलाइट” का नाम दिया गया है, जबकि सादा डोसा को “नेकेड क्रेप” बताया गया है। मसाला डोसा को “स्मैश्ड पोटैटो क्रेप” का नाम दिया गया है। “डंक्ड डोनट डिलाइट” यानि सांभर वड़ा को रेस्टोरेंट $ 16.49 यानि 1300 रुपये से भी ज्यादा कीमत पर बेच रहा है। इसी तरह, सादा डोसा को “नेकेड क्रेप” कहकर 17.59 डॉलर यानि 1400 रुपये और आलू वाले डोसा को 18.59 डॉलर यानि 1500 रुपये से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट ने उत्तपम को “क्लासिक दाल पैनकेक” का नाम दे दिया है। लोग सोशल मीडिया पर ये पूछ रहे हैं कि पिज्ज़ा अगर दुनिया भर में पिज्ज़ा ही है, तो डोसा को डोसा क्यों नहीं रहने दिया?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology