न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AI और ऑटो-जेनरेटेड कंटेंट से अब कमाई बंद! YouTube की नई गाइडलाइंस जारी

YouTube अब 15 जुलाई 2025 से कॉपी-पेस्ट, रिपीटेड और बिना मेहनत वाले वीडियो पर कमाई नहीं करने देगा। नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी में ओरिजिनल और क्रिएटिव कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा, जबकि AI से बने ऑटोमैटिक वीडियो अब रेवेन्यू से होंगे बाहर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 11:47:36

AI और ऑटो-जेनरेटेड कंटेंट से अब कमाई बंद! YouTube की नई गाइडलाइंस जारी

अगर आप YouTube पर सिर्फ कॉपी-पेस्ट या एक जैसे वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं, तो अब थोड़ा संभलने का वक्त आ गया है। YouTube 15 जुलाई 2025 से अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा और कड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब ऐसे क्रिएटर्स पर शिकंजा कसा जाएगा जो बार-बार एक जैसे, बिना मेहनत के और AI वीडियो अपलोड करते हैं। यह फैसला उन यूज़र्स के लिए भी राहत भरा होगा जो असली और मजेदार कंटेंट देखना चाहते हैं।

क्यों लिया गया ये फैसला?

YouTube चाहता है कि उसका प्लेटफॉर्म ताज़गी भरे, इनोवेटिव और दिलचस्प कंटेंट से भरा हो। इसलिए YouTube Partner Programme (YPP) में अब रिपेटेटिव और मास-प्रोड्यूस्ड कंटेंट की जांच और कड़ी की जा रही है। कंपनी का मानना है कि इससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर होगा और असली टैलेंट को आगे आने का मौका मिलेगा।

क्या है नई पॉलिसी की खास बातें?

मौलिकता (Originality) सबसे ज़रूरी होगी। किसी दूसरे का कंटेंट उठाकर थोड़ा बदलना अब नहीं चलेगा। वीडियो को इतना बदला जाना चाहिए कि वह नया और आपके खुद का लगे।

रिपेटेटिव वीडियो पर रोक लगेगी। बार-बार एक जैसे टेम्पलेट्स में बने वीडियो, रोबोट जैसी आवाजें और बिना जानकारी या एंटरटेनमेंट के वीडियो अब निशाने पर होंगे।

AI कंटेंट भी निशाने पर?

हालांकि YouTube ने सीधे AI का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि ऐसे वीडियो जिनमें मानवीय टच नहीं होता – जैसे कि ऑटो-जनरेटेड आवाजें, बिना रियल इंसान के रिएक्शन या इमोशन वाले वीडियो – उन्हें भी इस नई नीति के तहत सख्ती से देखा जाएगा।

कमाई के लिए चाहिए क्वालिटी और क्रिएटिविटी

अब YouTube से पैसे कमाने के लिए सिर्फ 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम या 10 मिलियन Shorts व्यूज काफी नहीं होंगे। इसके साथ वीडियो की क्वालिटी और यूनिकनेस भी अहम होगी। प्लेटफॉर्म अब साफ तौर पर कह रहा है – "अगर कमाई करनी है, तो मेहनत करनी होगी।"

क्रिएटर्स पर पड़ेगा असर

इस बदलाव से हजारों क्रिएटर्स की कमाई पर असर पड़ सकता है, खासकर वे जो बिना कुछ नया दिए सिर्फ बॉट्स या टेम्पलेट पर भरोसा करते थे। लेकिन वहीं, दर्शकों के लिए यह एक सकारात्मक बदलाव हो सकता है। उन्हें अब बोरिंग, दोहराए हुए कंटेंट से राहत मिल सकती है और नया सीखने या मनोरंजन पाने का अनुभव बेहतर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला