न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YouTube की सख्ती! नया AI फीचर लागू, अब नाबालिग यूज़र्स के लिए बदलेंगे नियम

YouTube ने अपने Age Estimation Tool में नया AI फीचर जोड़ा है। अब प्लेटफ़ॉर्म 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स को सटीक पहचान कर उनके अकाउंट्स पर नए नियम लागू करेगा। जानिए कैसे बदलेंगे सेटिंग्स और क्या हैं नाबालिग अकाउंट के नियम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 12:37:38

YouTube की सख्ती! नया AI फीचर लागू, अब नाबालिग यूज़र्स के लिए बदलेंगे नियम

YouTube ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए अपने Age Estimation Tool में नया AI फीचर शामिल किया है। इस अपडेट के बाद प्लेटफॉर्म अब 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स के अकाउंट्स को और सटीक तरीके से पहचान सकेगा। इसका मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को एडल्ट कंटेंट से दूर रखना है। Google ने ऐसे अकाउंट्स पर कई नई पाबंदियां लगाने का फैसला किया है। यह AI यूज़र की अकाउंट एक्टिविटी जैसे वीडियो सर्च, वॉच हिस्ट्री और अकाउंट बनाने की उम्र के आधार पर यह तय करता है कि अकाउंट का इस्तेमाल बच्चा कर रहा है या कोई वयस्क।

यूज़र्स को अचानक बदलाव का अनुभव

9To5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, Reddit पर कई यूज़र्स ने शिकायत की कि उनके अकाउंट्स पर अप्रत्याशित बदलाव दिखाई दिए। जिन अकाउंट्स को AI ने नाबालिग माना, उन्हें एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला जिसमें लिखा था कि उनकी उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी और इसलिए सेटिंग्स बदल दी गई हैं।

YouTube पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है जो नकली उम्र बताकर बनाए गए नाबालिगों के अकाउंट्स को पहचान सके। नया AI अब यूज़र की गतिविधियों के पैटर्न देखकर सही पहचान कर सकता है।

AI का सेटिंग्स पर प्रभाव

अगर AI यह निर्धारित करता है कि कोई अकाउंट किसी नाबालिग का है, तो वह ऑटोमैटिकली उस अकाउंट को Restricted Minor Account में बदल देता है। वहीं, अगर गलती से किसी वयस्क का अकाउंट नाबालिग में बदल जाए तो यूज़र अपनी उम्र प्रमाणित कर इसे वापस एडल्ट अकाउंट में बदल सकता है। इसके लिए यूज़र्स को जन्म प्रमाण पत्र, सरकारी आईडी या अन्य आधिकारिक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।

YouTube का आधिकारिक बयान

कुछ यूज़र्स द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट्स की पुष्टि करते हुए YouTube ने स्वीकार किया कि कुछ वयस्क अकाउंट्स गलती से नाबालिग अकाउंट्स में बदल दिए गए हैं। ऐसे यूज़र्स अपनी पहचान साबित करने के लिए सरकारी आईडी, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

अगर कोई यूज़र अपनी उम्र की पुष्टि नहीं करता है, तो उसका अकाउंट स्थायी रूप से नाबालिग अकाउंट माना जाएगा और उस पर एडल्ट कंटेंट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला