न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AI निवेश फूटने वाला बबल, अंधा भरोसा न करें, सुंदर पिचाई की चेतावनी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एआई को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एआई पर अंधा भरोसा न करें और मौजूदा एआई निवेश को फूटने वाला बबल बताया। पिचाई ने गूगल की एआई रणनीति और ब्रिटेन में बड़े निवेश की जानकारी भी साझा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 9:04:57

AI निवेश फूटने वाला बबल, अंधा भरोसा न करें, सुंदर पिचाई की चेतावनी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने उपयोगकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि एआई पर बिना समझ के भरोसा करना ठीक नहीं है। साथ ही, उन्होंने वर्तमान दौर में एआई में हो रहे भारी निवेश को एक बबल (bubble) बताया, जो कभी भी फूट सकता है और इसका असर दुनिया की हर कंपनी पर पड़ेगा।

बीबीसी से बातचीत में पिचाई ने कहा कि एआई अभी भी पूरी तरह सही नहीं है और इसमें गलतियां होती रहती हैं। इसलिए इसे केवल वैकल्पिक सूचना का साधन मानकर इस्तेमाल करना चाहिए। उनका मानना है कि लोगों को जानकारी हासिल करने के लिए एआई पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए।

सुंदर पिचाई ने क्या कहा?

पिचाई ने विस्तार से बताया कि एआई रचनात्मक (Creative) कामों में मददगार हो सकता है, लेकिन इसकी सीमाओं को समझना जरूरी है। उपयोगकर्ताओं को एआई टूल्स का सही और सुरक्षित उपयोग सीखना चाहिए और हर जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोग आज भी गूगल सर्च का भरोसेमंद स्रोत मानते हैं और गूगल के पास ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो सही जानकारी देने में अधिक विश्वसनीय हैं।

गूगल की एआई रणनीति

सुंदर पिचाई के अनुसार, गूगल की एआई रणनीति इसलिए मजबूत है क्योंकि कंपनी अपनी अधिकतर टेक्नोलॉजी स्वयं विकसित करती है और उस पर पूर्ण नियंत्रण रखती है। चिप्स, डेटा, एआई मॉडल और रिसर्च जैसी अहम चीजें कंपनी खुद करती है। इसी वजह से गूगल को एआई मार्केट में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में अन्य कंपनियों पर बढ़त मिलती है।

ब्रिटेन में गूगल का बड़ा निवेश

गूगल ब्रिटेन में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पिचाई ने बताया कि कंपनी अगले दो साल में ब्रिटेन में रिसर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 अरब पाउंड का निवेश करने की योजना बना रही है। पिचाई के मुताबिक, गूगल बड़े पैमाने पर निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है और ब्रिटेन में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं